किसान आंदोलन पर बोले CM नीतीश- सरकार की नीतियां किसी के खिलाफ नहीं, किसानों से फिर हो बातचीत

By अंकित सिंह | Jul 20, 2021

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान लगातार लगभग 8 महीने से प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली के अलग-अलग बॉर्डर पर किसान बैठे हुए हैं। वे लगातार कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। हालांकि सरकार की ओर से इस से साफ इनकार किया जा रहा है। सरकार यह कह रही है कि वह किसानों से बातचीत करने को तैयार है और सभी मुद्दों का हल बातचीत के सहारे हैं निकाला जाएगा। इन सबके बीच दिल्ली की सीमा पर लंबे समय से चल रहे किसान आंदोलन को लेकर पूछे गये सवाल का जवाब देते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि ये कुछ राज्यों की बात है। 

इसे भी पढ़ें: फोन टैपिंग मामले में बोले नीतीश कुमार- किसी को डिस्टर्ब करना अच्छी बात नहीं

कार्यकम के दौरान सामान्य प्रशासन, ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य, पंचायती राज, ऊर्जा, पथ निर्माण, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, कृषि, गन्ना (उद्योग), सहकारिता, पशु एवं मत्स्य संसाधन, जल संसाधन, उद्योग, लघु जल संसाधन, नगर विकास एवं आवास, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण, परिवहन, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, योजना एवं विकास, पर्यटन, भवन निर्माण, सूचना एवं जन-सम्पर्क एवं वाणिज्यकर विभाग के मामलों पर सुनवाई हुई।

प्रमुख खबरें

Shardiya Navratri 2026: घटस्थापना का शुभ Muhurat और मां Shailputri की पूजन विधि

Delhi में इंटरनेट पाबंदी पर Omar Abdullah का तंज, बोले- नए J&K मॉडल में स्वागत है

Gurdwara Bangla Sahib में जूते पहनकर घुसने का झूठा Video फैलाने वालों पर Delhi Police दर्ज करेगी केस

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav