'CM नीतीश कुमार इस्तीफा दें, हम विशेष राज्य का दर्जा लेकर रहेंगे', RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव

By अंकित सिंह | Jul 22, 2024

केंद्र ने बिहार को विशेष श्रेणी का दर्जा देने की किसी भी योजना को खारिज कर दिया है, जो उसके प्रमुख सहयोगी जनता दल (यूनाइटेड) की मुख्य मांग रही है। इसके बाद राष्ट्रीय जनता दल ने जेडीयू नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कटाक्ष किया है। RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा ने कहा कि नीतीश कुमार को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए, उन्होंने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने का वादा किया था। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम विशेष राज्य का दर्जा लेकर रहेंगे। 

इसे भी पढ़ें: नीतीश कुमार के लिए बड़ा झटका, बिहार को नहीं मिलेगा विशेष राज्य का दर्जा, केंद्र ने दिया फाइनल जवाब

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि यह निर्णय ऊपर सूचीबद्ध सभी कारकों और राज्य की विशिष्ट स्थिति के एकीकृत विचार के आधार पर लिया गया था। इससे पहले, विशेष श्रेणी के दर्जे के लिए बिहार के अनुरोध पर एक अंतर-मंत्रालयी समूह (आईएमजी) ने विचार किया था, जिसने 30 मार्च, 2012 को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की थी। आईएमजी ने निष्कर्ष निकाला कि मौजूदा एनडीसी मानदंडों के आधार पर, विशेष श्रेणी के दर्जे का मामला बिहार के लिए नहीं बना है। 

प्रमुख खबरें

England ODI Squad में Adil Rashid और Sam Curran की वापसी, Jofra Archer को आराम

Jio Platforms IPO: ड्राफ्ट दस्तावेज दाखिल करने की तैयारी शुरू, वैश्विक निवेशकों से बातचीत पूरी

Mumbai Airport पर 21 करोड़ रुपये मूल्य की 7 किलोग्राम Ketamine जब्त, फुकेत जा रहा यात्री गिरफ्तार

Tata Motors की Passenger Vehicles बिक्री 15% बढ़ी, सितंबर में कुल 70,210 वाहन बिके