Nawada कांड को लेकर एक्शन में CM Nitish, उच्च स्तरीय जांच के दिए आदेश, कहा- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

By अंकित सिंह | Sep 19, 2024

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नवादा में कथित आगजनी की जांच के आदेश दिए हैं। बताया जा रहा है कि इसमें दलित समुदाय के लोगों को निशाना बनाया गया था। जमीन विवाद को लेकर बुधवार शाम कथित तौर पर करीब 80 घरों में आग लगा दी गई। नीतीश कुमार ने बिहार के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर को नवादा जाकर घटनास्थल का निरीक्षण करने का आदेश दिया है। घटना पर सीएम नीतीश कुमार ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक भी की। बैठक में उन्होंने कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: बिहार: गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा, पटना के ग्रामीण इलाकों में 76 सरकारी स्कूल बंद

क्या हुआ है

बिहार के नवादा जिले में बुधवार शाम जमीन विवाद को लेकर लोगों के एक समूह ने करीब 21 घरों में आग लगा दी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घटना मुफस्सिल थाना अंतर्गत मांझी टोला इलाके में हुई। नवादा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिनव धीमान ने संवाददाताओं को बताया, “शाम करीब साढ़े सात बजे सूचना मिली कि नवादा के मांझी टोला इलाके में कुछ घरों में आग लगा दी गई है। पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियों को भी लगाया गया। आग बुझाने में कुछ समय लगा।” वहीं ग्रामीणों ने बताया कि शाम करीब सात बजे पुलिस का एक दल आया और घरों में आग लगाना शुरू कर दिया।

प्रमुख खबरें

Congress नेतृत्व की चेतावनी दरकिनार कर Harish Rawat ने जसपुर से निकाली जनसंवाद यात्रा

Maharashtra विधान परिषद चुनाव: Mahayuti और MVA में सीटों पर बढ़ी तकरार

Delhi Police की पत्रकारों को सलाह, प्रदर्शन कवरेज के समय वैध ID कार्ड साथ रखें

Rajya Sabha Election: उप्र में BJP के 8 प्रत्याशी सीएम योगी की मौजूदगी में आज भरेंगे पर्चा