उत्तराखंड: CM पुष्कर सिंह धामी ने किया मंत्रालयों का बंटवारा, जानें- किसे कौन सा मंत्रालय मिला?

By अंकित सिंह | Mar 29, 2022

उत्तराखंड में नई सरकार के गठन के बाद अब मंत्रियों के विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मंत्रियों के विभागों का बंटवारा किया। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पास 23 विभाग रखे हैं। पुष्कर सिंह धामी के पास कार्मिक, गृह, कारागार, आबकारी, श्रम, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक उड्डयन जैसे बड़े विभाग है। इसके अलावा सत्यपाल महाराज को भी कई बड़े विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सतपाल महाराज को पर्यटन, धर्मस्य, पीडब्ल्यूडी, पंचायती राज और जलागम प्रबंधन और सिंचाई का जिम्मा दिया गया है। आपको बता दें कि उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी के अलावा आठ मंत्रियों ने शपथ ली थी। आठों मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: आठ बार के विधायक सतीश महाना बने यूपी विधानसभा के अध्यक्ष, खुद आसन तक लेकर गए योगी

उत्तराखंड मंत्रिमंडल में शामिल एकमात्र महिला रेखा आर्य को महिला सशक्तिकरण और बाल विकास, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, खेल एवं युवा कल्याण विभाग की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। गणेश जोशी के पास सैनिक कल्याण, कृषि शिक्षा, कृषि एवं कृषक कल्याण, कृषि विपणन, रेशम विकास और ग्राम विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी है। प्रेमचंद अग्रवाल के पास वित्त शहरी विकास आवास पुनर्गठन और जनगणना विभाग है।

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान