CM रघुवर दास पिछड़े, सरयू राय पांच हजार से अधिक मतों से आगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 23, 2019

रांची। झारखंड विधानसभा चुनावों में सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए नौ चरणों की गणना के बाद भाजपा के विद्रोही उम्मीदवार सरयू राय ने जमशेदपुर (पूर्व) सीट पर मुख्यमंत्री रघुवर दास को लगभग पांच हजार मतों से पीछे छोड़ दिया है। सातवें चरण से पहले तक कुछ मतों से मुख्यमंत्री रघुबर दास ने बढ़त बना रखी थी। सातवें चरण में वह अपने ही मंत्रिमंडल के सहयोगी रहे और इस चुनाव में बतौर निर्दलीय उम्मीदवार उतरे सरयू राय से सात सौ से अधिक मतों से पिछड़ गये। नौवें चरण के बाद अब वह सरयू राय से पांच हजार मतों से ज्यादा पीछे हो गये हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर