विकसित दिल्ली के लिए CM रेखा गुप्ता ने जनता से मांगे सुझाव, व्हाट्सएप नंबर भी किया जारी

By अंकित सिंह | Mar 03, 2025

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को घोषणा की कि सरकार 24 से 26 मार्च के बीच दिल्ली का बजट पेश करने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि बजट 'विकसित दिल्ली' के दृष्टिकोण को प्रतिबिंबित करेगा, जिसमें समाज के सभी वर्गों के सुझाव शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि यह बजट 'विकसित दिल्ली' बजट है और हम लोगों के सभी सुझावों को शामिल करने और अपने घोषणापत्र में किए गए सभी वादों को पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं जैसे महिलाओं को वित्तीय सहायता, प्रदूषण पर नियंत्रण, गरीबों को सस्ता और स्वस्थ भोजन, बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य सुविधा, यमुना नदी की सफाई और भी बहुत कुछ।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में महिलाओं के आने वाले हैं अच्छे दिन, इस दिन से मिलना शुरू हो जाएंगे 2,500 रुपये

गुप्ता ने कहा कि विधानसभा में अब तक नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (कैग) की केवल दो रिपोर्ट पेश की गई हैं और उनमें पहले ही पिछली आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ कई भ्रष्टाचार के आरोप उजागर हो चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘‘कैग की 12 और रिपोर्ट अभी पेश की जानी हैं तथा और भी अनियमितताएं सामने आने की संभावना है।’’ संवाददाता सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, आशीष सूद और मनजिंदर सिंह सिरसा मौजूद थे।

प्रमुख खबरें

Health Tips: रोजाना मिर्च खाने वालों में 14% कम होता है Death Risk, जानें Chili Consumption के फायदे

हिंदुओं को किसी तरह सहन कर रहे हैं पाकिस्तान के मुसलमान, Zardari के इस बयान पर भड़के Javed Akhtar, Pakistan President को दिखाया आईना

Prabhasakshi NewsRoom: Shehzad Poonawalla ने इसलिए दिया BJP से इस्तीफा, लोकप्रिय Muslim Face के जाने से पार्टी पर क्या होगा असर?

Japan GDP अप्रैल-जून तिमाही में 1.1 प्रतिशत बढ़ा, निजी खपत में गिरावट दर्ज