Assam MMUA Scheme: Assam की महिलाओं के लिए CM Sarma का तोहफा, MMUA Scheme से सीधे खाते में आएंगे ₹10,000

By अनन्या मिश्रा | Apr 07, 2026

देश में महिला सशक्तिकरण को मजबूत करने के लिए केंद्र औऱ राज्य सरकार कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं। इसी कड़ी में असम सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ी पहल की है। राज्य सरकार ने महिला स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी महिलाओं को शुरूआती राशि देनी शुरूकर दी है। असम सरकार का दावा है कि इस योजना से ग्रामीण इलाकों में न सिर्फ रोजगार बढ़ेगा, बल्कि परिवारों की आमदनी भी सुधरेगी और महिलाएं अपने छोटे कारोबार भी खड़े कर पाएंगी।

इसे भी पढ़ें: Govt Achievements: OPS-NPS विवाद पर Assam का बड़ा दांव, CM Himanta ने लॉन्च की नई Unified Pension Scheme

लेकिन इस इसको बढ़ाकर 40 लाख कर दिया गया है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक करीब 8 लाख महिलाएं पहले ही लखपति बन चुकी हैं। कई हजार महिलाओं को 10 हजार रुपए दिए जा चुके हैं। इस योजना से गांवों की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है और महिलाएं खुद का काम शुरूकर पा रही हैं।

क्या है प्रोसेस

इस योजना का लाभ उन महिलाओं को मिलेगा, जो किसी मान्यता प्राप्त सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी होंगी। इसलिए अपने जिले के पंचायत या ब्लॉक लेवल पर चलने वाले स्वयं सहायता समूह से संपर्क करें। वहां से बैंक अकाउंट, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र और ग्रुप से जुड़ाव से जुड़े डॉक्यूमेंट्स लिए जाते हैं। वहीं सत्यापन के बाद महिलाओं के बैंक अकाउंट में पहली किश्त के रूप में 10 हजार रुपए ट्रांसफर किए जाते हैं।

अगर इस पैसों का महिलाएं सही इस्तेमाल करके अपना छोटा काम शुरू करती हैं। तो कम ब्याज पर सरकार 25 हजार रुपए लोन देती है। वहीं बिजनेस सफल रहने पर तीसरी किस्त के रूप में 50 हजार रुपए तक मदद मिल सकती है।

Read Latest National News in Hindi only on Prabhasakshi.

प्रमुख खबरें

Ayodhya-Gyanvapi के बाद अब Bhojshala पर नज़रें, Supreme Court करेगा High Court के फैसले की समीक्षा

Omar Abdullah ने BJP के कानूनी नोटिस को बताया प्रेम पत्र, सियासी खेल गर्म!

Jagannath Rath Yatra पर बढ़ा विवाद, Puri के गजपति महाराज का ISKCON पर बड़ा आरोप- भक्तों को कर रहे गुमराह

Ravneet Bittu का Diljit Dosanjh पर बड़ा आरोप: Khalistani प्रभाव में बनी Satluj?