लातूर के नृसिंहवाड़ी गांव का CM शिंदे और डिप्टी सीएम फडणवीस ने किया दौरा, कहा- किसानों के साथ हम खड़े हैं

By अभिनय आकाश | Sep 04, 2024

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने किसानों से मिलने और नुकसान के बारे में जानने के लिए लातूर के नृसिंहवाड़ी गांव का दौरा किया। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि बारिश जैसे ही तेज हुई है हमने विभाग आयुक्तों और जिलाधिकारियों को पंचनामें के लिए सूचित किया था कि जल्द-जल्द उनके पंचनामें हो जाए और उनका जितना नुकसान हुआ है उसका रिकॉर्ड शासन को भेज दिया जाए। सरकार हमेशा किसानों के पीछे खड़ी रही है और इस बार भी किसानों को काफी नुकसान हुआ है हम उनके साथ खड़े हैं। 

इसे भी पढ़ें: Raj Thackeray का ऐलान, मुंबई, पुणे, नासिक और ठाणे जिलों की सभी सीटों पर मनसे लड़ेगी चुनाव

राज्य में मूसलाधार बारिश से 284 राजस्व क्षेत्र प्रभावित हुए हैं। सात जिलों के 883 गांवों में फसल बर्बाद हो गई है। प्रभावित जमीनें 14.62 लाख किसानों की हैं। नांदेड़ जिले में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है, जहां 3.34 लाख हेक्टेयर से अधिक फसलें प्रभावित हुई हैं। बारिश के कारण 523 पशुओं की मौत हो गई तथा 1,126 घरों को नुकसान पहुंचा है। मराठवाड़ा क्षेत्र में भारी बारिश से भारी तबाही हुई है लेकिन जल भंडारण स्तर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। छत्रपति संभाजीनगर और पड़ोसी जालना जिले में उद्योग, कृषि और पेयजल प्रयोजनों के लिए जल आपूर्ति करने वाला जयकवाड़ी बांध अपनी भंडारण क्षमता के 90 प्रतिशत तक पहुंच गया है। 

प्रमुख खबरें

गुना में कुनो उद्गम स्थल कंजा पर सिंधिया ने कार्यकर्ताओं के साथ की ‘टिफिन बैठक’, आत्मीयता के साथ किया संवाद

Greater Noida में UP International Trade Show का चौथा संस्करण 25 सितंबर से

RBI ने महाराष्ट्र के मंत्री बाबासाहेब पाटिल को लातूर सहकारी बैंक बोर्ड से हटा दिया

Semiconductor क्षेत्र में देश के युवा खड़ी करेंगे Qualcomm और Intel जैसी कंपनियां: Ashwini Vaishnaw