मुख्यमंत्री शिंदे और उपमुख्यमंत्री ने की पहली कैबिनेट बैठक, उद्धव ठाकरे ने दी बधाई, बोले- महाराष्ट्र में हों अच्छे काम

By अनुराग गुप्ता | Jun 30, 2022

मुंबई। महाराष्ट्र में सियासत के नए अध्याय की शुरूआत हो चुकी है। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शुक्रवार को एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री पद और देवेंद्र फडणवीस को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। इसके बाद दोनों नेताओं ने मुंबई में नई सरकार की पहली बैठक कैबिनेट बैठक की। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट से झटका लगने के बाद उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस ने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

शीर्ष नेताओं के कहने पर उपमुख्यमंत्री बने फडणवीस

देवेंद्र फडणवीस ने राज्यपाल से मुलाकात के बाद ऐलान किया था कि शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री होंगे और वो मंत्रिमंडल से बाहर रहेंगे, उनके इस ऐलान से भाजपा के शीर्ष नेता समेत सभी दंग रह गए थे। जिसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का बयान सामने आया। जिसमें उन्होंने व्यक्तिगत रूप पर उन्हें सरकार के साथ जुड़ने का अनुरोध किया था। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि भाजपा की केंद्रीय टीम ने फैसला किया है कि देवेंद्र फडणवीस को सरकार में आना चाहिए और पदभार संभालना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: 'हमें अपनों ने दिया धोखा', आदित्य ठाकरे बोले- कठिन समय में हमारे साथ रही कांग्रेस-NCP 

जेपी नड्डा ने कहा था देवेंद्र फडणवीस से व्यक्तिगत रूप से भी अनुरोध किया है और केंद्र ने इस बात को निर्देशित किया है कि देवेंद्र फडणवीस उपमुख्यमंत्री के तौर पर कार्यभार संभालें और महाराष्ट्र की जनता और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंकें। इसके बाद फिर शाम 7 बजकर 30 मिनट पर एकनाथ शिंदे के साथ-साथ देवेंद्र फडणवीस ने भी शपथ ली।

प्रमुख खबरें

जय हिंद...अमेरिका में बड़ी कानूनी राहत मिलने के बाद कुछ इस अंदाज में गौतम अंडानी का आया पहला रिएक्शन, कोर्ट ने आपराधिक केस किया खारिज

राहुल के समर्थन में खड़ी हुईं प्रियंका गांधी, अमित शाह से बयान देने की मांग की

Mumbai में Blinkit Warehouse पर FDA की बड़ी स्ट्राइक, गंदगी और Cockroaches मिलने पर लाइसेंस सस्पेंड

प्रकाश राज का दावा, SIR में वोटर लिस्ट से मेरा नाम कटा, बोले- खेल शुरू हो चुका है