Badlapur Assault case: CM शिंदे ने विरोध को बताया राजनीति से प्रेरित, आरोपियों की हिरासत 26 अगस्त तक बढ़ाई गई

By अभिनय आकाश | Aug 21, 2024

इसे भी पढ़ें: Badlapur school sexual Assault मामले को लेकर NCP शरद पवार का प्रदर्शन, शिंदे सरकार के खिलाफ विरोध में सुप्रिया सुले भी हुईं शामिल

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को कहा कि दो किंडरगार्टन लड़कियों के कथित यौन शोषण मामले पर ठाणे जिले के बदलापुर में विरोध प्रदर्शन राजनीति से प्रेरित था और इसका उद्देश्य राज्य सरकार को बदनाम करना था। मुद्दे को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अधिकांश प्रदर्शनकारी बाहरी थे। पत्रकारों से बात करते हुए शिंदे ने विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि घटना पर राजनीति करने वालों को शर्म आनी चाहिए।

यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब मंगलवार को बदलापुर शहर में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया, क्योंकि गुस्साए माता-पिता, स्थानीय निवासियों और अन्य लोगों ने रेलवे ट्रैक को अवरुद्ध कर दिया और स्कूल में तोड़फोड़ की, जहां पिछले हफ्ते एक पुरुष परिचारक द्वारा दो किंडरगार्टन छात्राओं का यौन शोषण किया गया था। मुख्यमंत्री के अनुसार, कुछ प्रदर्शनकारी महिलाओं के लिए उनकी सरकार की प्रमुख वित्तीय सहायता योजना 'लड़की बहिन योजना' का उल्लेख करते हुए तख्तियां लिए हुए थे।

इसे भी पढ़ें: कसाब को दिलवा चुके हैं फांसी, अब बदलापुर की बेटियों को इंसाफ दिलाएंगे उज्जवल निकम, महाराष्ट्र सरकार का फैसला

तख्तियों में कहा गया था कि उन्हें 1,500 रुपये की मासिक राशि नहीं बल्कि अपनी लड़कियों के लिए सुरक्षा चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने रेल मार्ग अवरुद्ध कर दिया जिसके कारण बदलापुर से अंबरनाथ के बीच रेल सेवाएं 10 घंटे से अधिक समय तक निलंबित रहीं। शिंदे ने कहा कि क्या कोई इस तरह विरोध करता है? इस योजना के कारण विपक्ष को जो पेट दर्द हो रहा है, वह कल के विरोध से दिखाई दे रहा है। इस बीच, एक स्थानीय अदालत ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर शहर के एक स्कूल में दो लड़कियों के कथित यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार व्यक्ति की पुलिस हिरासत बुधवार को 26 अगस्त तक बढ़ा दी। आरोपी, जो उस स्कूल में परिचारक के रूप में कार्यरत था जहां पिछले सप्ताह घटना हुई थी, को आज सुबह कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच जिले के कल्याण में एक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया।

प्रमुख खबरें

Pakistan के स्पिनरों का कमाल, West Indies दूसरी पारी में 103/6 पर सिमटी

Amarnath Yatra जम्मू से स्थगित की गई, अनुच्छेद 370 के सात वर्ष पर सुरक्षा बढ़ाई गई

RBI ने Repo Rate 5.25% पर बरकरार रखा, चालू वित्त वर्ष का GDP अनुमान बढ़ाकर 6.7% किया

Manipur के तामेंगलोंग में NSCN (IM) के 2 संदिग्ध सदस्य गिरफ्तार, हथियार बरामद