CM शिंदे बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, आदित्य ठाकरे ने पूछा- बुलडोजर न्याय का क्या हुआ?

By अभिनय आकाश | Jul 10, 2024

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि बीएमडब्ल्यू हिट एंड रन मामले में जो भी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुंबई बीएमडब्ल्यू हिट-एंड-रन मामले के मुख्य आरोपी मिहिर शाह की गिरफ्तारी के एक दिन बाद, शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र सरकार पर अपना हमला तेज करते हुए सवाल उठाया कि क्यों कोई "बुलडोजर न्याय" नहीं किया गया। इसके कुछ घंटे बाद एकनाथ शिंदे ने कहा कि बीएमडब्ल्यू हिट-एंड-रन मामले में जो भी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: जब तक मैं CM हूं, किसी को कोई छूट नहीं मिलेगी, महाराष्ट्र हादसे पर शिंदे की बड़ी चेतावनी

मुंबई हिट एंड रन के आरोपी के पिता राजेश शाह पर शिवसेना ने बड़ा एक्शन ले लिया है। एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने राजेश शाह को पार्टी पद से हटा दिया है। मिहिर शाह हिट-एंड-रन मामले का मुख्य आरोपी है, जिसके परिणामस्वरूप 45 वर्षीय महिला कावेरी नखवा की मौत हो गई थी। बता दें कि शिव सेना की पालघर इकाई के उपनेता और पार्टी के पूर्व जिला प्रमुख रहे राजेश को सबूत नष्ट करने के आरोप में मुंबई पुलिस ने उनके ड्राइवर राजऋषि बिदावत के साथ गिरफ्तार किया था। मामले में शामिल बीएमडब्ल्यू कार राजेश की है। मुंबई की एक मजिस्ट्रेट अदालत ने सोमवार को राजेश को जमानत दे दी।  

प्रमुख खबरें

IPL 2026: RCB vs SRH मैच में दोनों की प्लेइंग 11, देखें कौन किस पर भारी?

भारत के टैंकर हैं, आने दो...ईरान ने दोस्त के लिए होर्मुज का रास्ता खोला

भारत के दावे पर लगी मुहर, US रिपोर्ट में खुलासा- पाकिस्तान आज भी है Terror का सुरक्षित अड्डा

IPL 2026 RCB vs SRH: आरसीबी के खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरेंगे, यहां जानें कारण