उपचुनाव के बीच CM शिवराज का आरोप, मतदाताओं को धमका रही कांग्रेस

By अंकित सिंह | Oct 30, 2021

मध्य प्रदेश में 1 लोकसभा सीट और 3 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है। इन सब के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है। शिवराज सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि कांग्रेस मतदाताओं को धमका रही है। शिवराज ने कहा कि कांग्रेस उपचुनाव में संभावित पराजय से बौखला गई है, चुनाव के पहले उसने अनैतिक साधनों का इस्तेमाल किया। जनता को धमका रहे हैं, पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र में मारपीट और जनता को डराया-धमकाया जा रहा है। इन अनैतिक साधनों का इस्तेमाल कर कांग्रेस जीत नहीं सकती। शिवराज ने कहा कि कांग्रेस के नेता, अधिकारियों व कर्मचारियों को अपमानित कर रहे हैं। कर्मचारियों को देख लेने की धमकी दी जा रही है। अनुचित साधनों और गुंडागर्दी से कांग्रेस जीत नहीं सकती है। उन्होंने कहा कि जनता जाग गई है! जनता वोट देने के लिए स्वतंत्र है, लेकिन कांग्रेस अनैतिक साधनों का उपयोग कर चुनाव जीतो की रणनीति पर चल रही है, जो आज आज के दौर में सफल नहीं होगी। कांग्रेस कर्मचारियों को डराना, धमकाना बंद करें और शालीनता से चुनाव लड़े; जनता को निर्भय होकर मतदान करने दे!

प्रमुख खबरें

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली