CM शिवराज हैदराबाद में रामानुज सहस्त्राब्दी समारोह में हुए शामिल, समझाया भारत का अर्थ

By सुयश भट्ट | Feb 10, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को हैदराबाद दौरे पर थे। वहां उन्होंने रामानुज सहस्त्राब्दी समारोह में हिस्सा लिया। श्रीरामनगरम, जीवा कैंपस में रामानुजाचार्य की प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ इक्वालिटी के दर्शन किए।

इसे भी पढ़ें:प्रियंका गांधी के ट्वीट पर नरोत्तम मिश्रा का पलटवार, कहा - महिला के मुंह से ऐसे वाक्य शोभा नहीं देते 

सीएम ने आगे कहा कि हम जैसे लोगों को भी यह स्थल प्रेरणा और दिशा देगा। भारत के नौजवान यहां आएंगे। आधुनिक पीढ़ी भी आएगी। यहां से संदेश लेकर जाएगी तो उनकी दृष्टि बदल जाएगी। राजनीति वाले भी यह बात सीख जाएं तो देश का कल्याण होगा।

उन्होंने कहा कि मैं भी प्रेरणा लेकर जा रहा हूं। मैं भी राजनीतिक कार्यकर्ता हूं। इस विचार को हम कैसे बढ़ाएं। यह भारत का विचार है। सनातन विचार है। इसे सरकार की योजनाओं में जनता का कल्याण और कैसे बेहतर किया जाए। यह बात यहां से सीखकर जाएंगे। भारत को तो बढ़ना ही है।

इसे भी पढ़ें:सहारनपुर में मोदी की पहली फिजिकल रैली, बोले- घोर परिवारवादी लोग सरकार में होते तो रास्ते में ही बिक जाती वैक्सीन 

मुख्यमंत्री ने यहां संतों से आशीर्वाद मांगा है। उन्होंने कहा कि स्टैच्यू ऑफ वननेस ओंकारेश्वर में बनने वाला है। हम सब एक ही चेतना के अंग हैं। एक चेतना सभी में है। ओंकारेश्वर से भी यह संदेश जाए। भारत की संत परंपरा का प्रवाह नित्य निरंतर प्रवाहमान है।

प्रमुख खबरें

Chinese Communist Party ने Zhang Youxia और Liu Zhenli को सेना व पार्टी से निकाला

जातिवार जनगणना के बाद UP का चार हिस्सों में हो सकता है बंटवारा: Om Prakash Rajbhar

West Bengal: सांप्रदायिक तनाव की साजिश मामले में MLA Humayun Kabir बहरामपुर थाने पहुंचे

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम: 21 सितंबर की प्रमुख खबरों का संक्षिप्त विवरण