CM शिवराज ने वैक्सीनशन महाअभियान पर जनता को दी बधाई,कहा- अगर ऐसे ही चलता रहा तो जल्द खोल सकेंगे स्कूल और कॉलेज

By सुयश भट्ट | Jun 22, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में 21 जून से शुरु हुए कोरोना वैक्सीनेशन महाअभियान को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इस महाअभियान के पहले ही दिन वैक्सीनेशन का सरकार के टारगेट से काफी आगे निकल चुका है।

बता दें कि इंदौर में सबसे ज्यादा टीकाकरण हुआ है। जहां 2 लाख 12 हजार टीके लगे, जबकि भोपाल में 1 लाख 26 हजार, ग्वालियर में 55 हजार, जबलपुर 59 हजार, उज्जैन में 97 हजार लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। यह अभियान 30 जून तक चलेगा।

इसे भी पढ़ें:देश का पहला राज्य बना मध्यप्रदेश जहां एक दिन में हुआ 10 लाख से ज्यादा वैक्सीनेशन 

वैक्सीनेशन महाअभियान के लक्ष्य से आगे निकल जाने के बाद  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वास्थ्य अधिकारियों से चर्चा की और उन्हें बधाई-धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि हम लोगों का 10 लाख वैक्सीन लगाने का संकल्प था, लेकिन प्रदेश में जैसा माहौल बना और वैक्सीनेशन अभियान से समाज का हर वर्ग जुड़ गया। हम 10 लाख की बजाए 16 लाख वैक्सीन लगा चुके हैं।

सीएम ने आगे कहा कि देश में आज जितना वैक्सीनेशन हुआ है, उसमें मध्यप्रदेश ने अकेले 20 प्रतिशत से ज़्यादा वैक्सीन लगा दी। अगर संपूर्ण वैक्सीनेशन हो गया तो हम कॉलेज, कोचिंग संस्थान खोल सकते हैं।हम 1, 2 और 3 जुलाई फिर एक महाअभियान चलाएंगे।

इसे भी पढ़ें:'वैक्सीन लगवाओ, डिस्काउंट पाओ' भोपाल के इन रेस्टोरेंट में बिल पर 10 से 15 फीसदी का डिस्काउंट 

वहीं मध्यप्रदेश में अब तक 1 करोड़ 65 लाख से ज्यादा वैक्सीन के डोज लगाए जा चुके हैं. इसमें से पहला डोज 1 करोड़ 44 लाख और दूसरा डोज 21 लाख से अधिक लोगों को लगाया गया है।

प्रमुख खबरें

EV Market में मचेगी खलबली! Ola Electric अपने Battery Business के लिए जुटाएगी ₹2000 करोड़

Credit-Debit Card यूजर्स को बड़ा झटका, Airport Lounge की फ्री सुविधा अब होगी बंद।

व्यापार घाटे पर राहत, पर Middle East संकट ने बढ़ाई टेंशन, Indian Exports पर मंडराया खतरा

West Bengal BJP Candidate List: भवानीपुर में भी नंदीग्राम वाला इतिहास दोहराएगा? BJP ने पहली लिस्ट जारी कर ही ममता पर प्रेशर बढ़ाया