कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों से बोले CM शिवराज, अपराधी तत्वों में होना चाहिए सरकार का खौफ

By सुयश भट्ट | Jul 02, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के देवास में हुए नेमावर हत्याकांड के बाद  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को डीजीपी के साथ वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने निर्देश दिए कि प्रदेश में कानून व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए। और अपराधी तत्वों के मन में शासन का खौफ होना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश शांति का टापू है, यहां किसी भी  आपराधिक तत्व के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि नेमावर हत्याकांड जघन्यतम है। आरोपियों को पकड़ लिया गया है और फास्ट ट्रेक कोर्ट में उनके विरूद्ध मुकादमा चलाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:मध्य प्रदेश के गृह मंत्री ने डीजीपी को ट्विटर के खिलाफ कार्यवाही के दिए निर्देश 

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि नेमावर की घटना से मैं अत्यंत आहत हूं। जिन्होंने यह अपराध किया है वे नराधम हैं, उन्हें बिल्कुल नहीं बख्शा जाएगा तथा कठोरतम सजा दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि परिजनों को 41 लाख 25 हजार रूपए की सहायता दी गई है।

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान