मध्य प्रदेश: CM शिवराज को मिली ‘घटिया और ठंडी’ चाय, सप्लाई अधिकारी को भेजा गया नोटिस

By अंकित सिंह | Jul 12, 2022

छतरपुर (मप्र)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जमीन से जुड़े नेता माने जाते हैं। लोगों से मिलते-जुलते रहना उनकी दिनचर्या है। उनका हंसमुख और शांत स्वभाव लोगों के बीच उन्हें बेहद लोकप्रिय बनाता है। इन सबके बीच एक ऐसी खबर आई जिसमें कथित तौर पर दावा किया गया कि खजुराहो एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सत्कार में लापरवाही हुई। उन्हें कथित तौर पर घटिया और ठंडी चाय दी गई थी। इसको लेकर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी को कारण बताओ नोटिस भी जारी कर दिया गया और उनसे 3 दिनों के भीतर जवाब मांगा गया था। यह नोटिस छतरपुर जिले के राजनगर अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) डीपी द्विवेदी ने राजनगर में पदस्थ कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी राकेश कन्हुआ को 11 जुलाई को जारी किया था। 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश: नरोत्तम मिश्रा का कमलनाथ पर तंज, बोले- उनकी उम्र रेस की नहीं, रेस्ट की है

हालांकि, नोटिस जारी होने के बाद से प्रशासन की भारी किरकिरी हो रही थी और विपक्षी दल कांग्रेस भी इसको लेकर सरकार पर तंज कस रहा था और निरस्त करने की मांग कर रहा था। यही कारण है कि इसे निरस्त कर दिया गया। कन्हुआ को जो जारी नोटिस जारी किया गया था उसमें लिखा था कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के 11 जुलाई को खजुराहो हवाईअड्डे पर ट्रांजिट विजिट के दौरान मैन्यु के अनुसार चाय-नाश्ता व्यवस्था हेतु आपको (राकेश को) दायित्व सौंपा गया था। लेकिन, सूचना प्राप्त हुई है कि मुख्यमंत्री को उपलब्ध कराई गई चाय का स्तर सही नहीं था एवं ठंडी थी। नोटिस के अनुसार परिणामतः जिला प्रशासन की अशोभनीय स्थिति निर्मित हुई एवं प्रोटोकॉल के अनुपालन पर प्रश्न चिह्न लगा है। आपके द्वारा वीवीआईपी की व्यवस्था को हल्के में लिए जाने से उक्त स्थिति निर्मित हुई है एवं कोताही बरती गई है, जो प्रोटोकॉल के प्रावधानों के विपरीत होने से कदाचरण है। 

प्रमुख खबरें

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले SFI सदस्य और वकील हिरासत में

Tata Motors ने Iveco ग्रुप के अधिग्रहण की पेशकश बढ़ाकर 14.40 यूरो प्रति शेयर की

Director SS Rajamouli का 53वां जन्मदिन, TV Show और ऐड से शुरू कर RRR तक रचा इतिहास

Thane के आश्रम स्कूल में छात्र की मौत पर कार्रवाई, Principal समेत तीन निलंबित