CM शिवराज ने गांधी जयंती के अवसर पर कौआ सफाईकर्मियों का सम्मान, कहा - इन्हें हृदय से मेरा प्रणाम

By सुयश भट्ट | Oct 02, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चरणों में नमन कर सफाईकर्मी भाई-बहनों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बापू के स्वच्छता के मंत्र को सिद्ध करने वाले ये सच्चे सिपाही हैं, इनको हृदय से प्रणाम करते हैं।

वहीं मुख्यमंत्री में राजधानी भोपाल स्थित स्मार्ट पार्क में यूपीएससी की टॉपर बेटी जागृति अवस्थी के साथ पौधरोपण किया। जहां शिवराज सिंह ने कहा कि वह आनंदित हैं कि बेटियां हर क्षेत्र में देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं।

मुख्यमंत्री कहा कि बेटी जागृति अवस्थी प्रदेश का गौरव है। यूपीएससी की परीक्षा में सेकंड रैंक प्राप्त करके केवल परिवार का नहीं बल्कि प्रदेश का मान बढ़ाया है। इरादे अगर पक्के हों और समर्पण के साथ घनघोर परिश्रम करें, तो आश्चर्यजनक सफलता प्राप्त की जा सकती है, यह जागृति ने करके दिखाया है।

इसे भी पढ़ें:CM शिवराज का बड़ा ऐलान, कहा - संपत्ति अगर होगी महिला के नाम, तो नहीं देना होगा रजिस्ट्रेशन चार्ज 

शिवराज ने कहा कि ये पेड़-पौधे भी मेरे इन बच्चों के भावी भविष्य में सुख और स्वास्थ्य का आधार होंगे।आप भी पौधरोपण करें। वहीं सीएम ने जानकारी दी कि 13 अक्टूबर को मप्र से यूपीपीएससी में चयनित हुए अभ्यर्थियों का सम्मान समारोह होगा। 

प्रमुख खबरें

Odisha Flood Relief: चक्रवात प्रभावित परिवारों को मिलेंगे 107.7 करोड़ रुपये

US Midterm Elections में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का डंका, राज्यों की विधानसभाओं में दर्ज की बड़ी जीत

Khammam में मछुआरों को बचाने गई SDRF की नावें पलटीं, 10 कर्मी लापता

पंजाब: Parwinder Singh Jhota के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति, 22 दिन बाद खत्म हुआ प्रदर्शन