CM शिवराज हुए चोटिल, पैर में घुसा लोहे का सरिया

By सुयश भट्ट | Jan 31, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दुर्घटना के चलते चोटिल हो गए हैं। मुख्यमंत्री के पैर में लोहे की सरिया घुस गई जिसके चलते हुए चोट लगी। यह हादसा तब हुआ जब वे बूथ विस्तारक अभियान के तहत अपने गृह जिला सीहोर गए हुए थे।

इसे भी पढ़ें:गौशाला में सैकड़ों गायों की लाशें मिलने पर बोले दिग्विजय सिंह, सरकार पर लगाए आरोप 

सीएम शिवराज रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे शाहगंज क्षेत्र में महेश पटेल के पुत्र के निधन पर ग्राम नारायणपुर में पुष्पांजलि अर्पित करने गए थे। यहां प्रथम तल पर दिवंगत की तस्वीर रखी हुई थी। सीएम जब सीढ़ी से वहां जा रहे थे, तभी उनका पैर रोशनी के लिए खुली हुई जाल में फंस गया।

वहीं रविवार देर शाम हो हुई इस घटना के बाद सोमवार सुबह से उनकी तस्वीर वायरल हो रही है। आपको बता दें कि इसके पहले भी मुख्यमंत्री हादसे के शिकार हो चुके हैं। सन 1998-99 में जब वे सांसद थे तब वे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस दौरान उनका शरीर कई जगह फ्रैक्चर हो गया था।

प्रमुख खबरें

श्रीनगर सरकारी मेडिकल कॉलेज में बढ़ेंगी एमबीबीएस की 50 और सीटें, एनएमसी ने दी मंजूरी

रॉबर्ट वाद्रा भूमि सौदा मामला: ईडी ने कोर्ट को सौंपी सीलबंद लिफाफे में स्थिति रिपोर्ट

मेरठ दलित छात्रा हत्याकांड: टोल प्लाजा पर पीड़ित परिवार से मिले सांसद चंद्रशेखर आजाद

कर्नाटक: मंगलुरु में बिना वैध दस्तावेजों के काम कर रहे बांग्लादेश के आठ नागरिक पुलिस हिरासत में