CM शिवराज ने बारिश से हुए फसल नुकसान सर्वे का दिया आदेश

By सुयश भट्ट | Oct 19, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में पोस्ट मानसून के कारण कई जिलों में लाखों एकड़ में लगी फसलें खराब या फिर बरबाद हो गई। इसे लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सर्वे करने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री ने फसल नुकसान का सर्वे करने का आदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्षा के कारण प्रदेश के कुछ भागों में हमारे किसान भाई बहन की फसलों को नुकसान पहुंचा है। मैं सभी किसान भाइयों और बहनों को आश्वस्त करना चाहता हूं। वो बिल्कुल चिंता ना करें।

इसे भी पढ़ें:कांग्रेस में शामिल हो सकते है गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा : जयवर्धन सिंह

उन्होंने आगे कहा कि जहां फसलों को नुकसान हुआ है। वहां मैंने सर्वे के निर्देश दे दिए हैं। सर्वे करके क्षति का आंकलन किया जाएगा। किसानों को राहत पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा कि किसान भाई बहन चिंता ना करें मैं साथ हूं, सरकार साथ है।

प्रमुख खबरें

Health Tips: Processed Food खाने से बढ़ता है Diabetes, BP और Heart Disease का खतरा

ECI का बड़ा U-टर्न, फॉर्म 6 से हटाया SIR का कॉलम, 2 चुनाव आयुक्तों ने इस पर सवाल उठाए थे

Kerala High Court ने नशे में गाड़ी चलाने वालों के ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने का दिया सख्त निर्देश

Supriya Sule और मैं देश की चिंता कर लेंगे, आप स्वास्थ्य पर ध्यान दें, पवार को मोदी के फोन से मची राजनीतिक हलचल