मिशन 2023 के चलते दिल्ली पहुंचे CM शिवराज, PM मोदी से करेंगे मुलाकात

By सुयश भट्ट | Feb 03, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 3 फरवरी को पीएम मोदी से दिल्ली में मुलाकात करेंगे। 2022 में सीएम शिवराज और पीएम की 2022 में यह पहली आमने-सामने की मुलाकात है। एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि बैठक शाम 4:00 बजे शुरू होगी। आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश में होने वाले आगामी कार्यक्रमों की जानकारी प्रधानमंत्री को देंगे।

इसे भी पढ़ें:गौशाला में गायों की मौत के विरोध में कांग्रेस सड़को पर उतरी, गौ संवर्धन बोर्ड का किया घेराव 

जानकारी मिली है कि मुख्यमंत्री साथ ही मध्य प्रदेश के उज्जैन के ओंकारेश्वर और महाकालेश्वर मंदिर जीर्णोद्धार परियोजना में बन रही ‘एकता’ की प्रतिमा की जानकारी भी देंगे। इसके अलावा शिवराज सिंह चौहान बेतवा लिंक परियोजना के स्वीकृत बजट के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करेंगे।

इसके साथ मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री को कृषि के विविधीकरण के लिए मध्य प्रदेश में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी देंगे और वन विभाग, वन संरक्षण अधिनियम के संबंध में बिगड़ते वनों के सुधार से संबंधित मुद्दों का सुझाव भी देंगे। मुख्यमंत्री सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन की जानकारी देंगे कि राज्य में इसकी निगरानी कैसे की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Bajaj Finance Q1 Results: रिकॉर्ड मुनाफे के साथ Share Price ने छुआ नया शिखर, निवेशकों की हुई चांदी

Commonwealth Games जूडो: अस्मिता, हर्ष और यामिनी ने फाइनल में पहुंचकर पदक पक्के किए

Muslims में Polygamy प्रथा पर Supreme Court ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

Policy Consensus Centre रिपोर्ट: Import parity pricing से Aluminium MSMEs पर बढ़ा दबाव