CM शिवराज ने दिग्विजय के ट्वीट पर किया पलटवार, कहा- उनकी मानसिकता तालिबानी है

By सुयश भट्ट | Jun 23, 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर राजधानी में पौधारोपण किया है। इस बीच मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर जवाब देते हुए कहा कि 'उनकी मानसिकता तालिबानी है.' दरअसल, दिग्विजय ने ट्वीट पर एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा था कि 'भारतीय अधिकारी चुपचाप तालिबान नेताओं से मिलने जाते हैं'। 

वहीं इससे पहले उन्होंन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि 'मोदी जी घोषणा करने व निर्णय लेने के पहले सोचते नहीं है, चाहे नोटबंदी हो या जीएसटी को लागू करना हो, कोरोना को पैंडेमिक डिक्लीयर करने के साथ ही उसे डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के अंतर्गत राष्ट्रीय आपदा घोषित कर दिया और कोरोना से मृत्यु होने पर हर परिवार को चार लाख रुपये देने का वादा कर दिया। 

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री शिवराज ने 'टीका नहीं तो संजीवनी नहीं' का दिया नारा, सहयोग के लिए कमलनाथ को दी बधाई 

दिग्विजय सिंह ने अगले ट्वीट में लिखा घोषणा करने के कुछ समय के बाद ही मृत परिवार को चार लाख रुपये देने का प्रावधान ही हटा दिया। बहाना क्या है? शासन के पास धन की कमी है? प्रधानमंत्री व उप राष्ट्रपति के आलीशान भवन सेंट्रल विस्टा व नए संसद भवन बनाने के लिए हजारों करोड़ हैं, लेकिन कोरोना से मृत परिवारों के लिए नहीं है?

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश से 22 सितंबर से विदा हो सकता है Monsoon, IMD ने दी जानकारी

Prayagraj में पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में मुठभेड़ के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार

Shivraj Singh Chouhan ने किया Bihar Flood प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, हर संभव केंद्रीय मदद का भरोसा दिया

Gorakhpur में अंतर-राज्यीय अवैध हथियार गिरोह का पर्दाफाश, Goldy Brar गैंग से जुड़े व्यक्ति समेत 5 गिरफ्तार