CM शिवराज सिंह चौहान पहुंचे दिल्ली, OBC आरक्षण को लेकर हो सकती है चर्चा

By सुयश भट्ट | Dec 27, 2021

भोपाल। ओबीसी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मध्य प्रदेश सरकार बैकफुट पर आ चुकी है। रविवार की सुबह हुई कैबिनेट की बैठक में पंचायत चुनाव निरस्त करने पर मुहर लग गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार देर रात दिल्ली पहुंचे हैं।

इसे भी पढ़ें:झोपड़ी में आग लगने से 3 साल की बच्ची की हुई मौत, पुलिस कर रही है जांच 

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में तीन चरणों में पंचायत चुनाव होने थे। चुनाव में रोटेशन प्रणाली को लेकर विवाद हो गया है । सुप्रीम कोर्ट ने इसे लेकर राज्य निर्वाचन आयोग को फटकार लगाई थी।

जिसके बाद ओबीसी के लिए आरक्षित सीटों पर चुनाव स्थगित कर दिया गया था। इस बीच शिवराज सरकार ओबीसी आरक्षण के मसले पर सुप्रीम कोर्ट गई और साथ ही साफ कर दिया है कि ओबीसी आरक्षण के बिना पंचायत चुनाव नहीं होंगे।

इसे भी पढ़ें:MP में ओमिक्रॉन की दस्तक, पिछले 24 घंटो में मिले 30 मरीज 

पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण पर बीजेपी और कांग्रेस दोनों में विवाद चल रहा है। कांग्रेस भी आरक्षण के मसले पर सुप्रीम कोर्ट में सरकार का साथ देगी। जिसके बाद ही पंचायत चुनाव पर कोई फैसला होगा। दूसरी ओर ओमिक्रॉन के बढ़ते केसेज की वजह से गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा चुनाव टालने की मांग कर रहे हैं।

दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहले ही विधानसभा में संकल्प पारित करवा चुके हैं। इसके अंतर्गत बिना ओबीसी आरक्षण के पंचायत चुनाव नहीं होगा। फिलहाल ये मामला सुप्रीम कोर्ट  में चल रहा है जिसपर 3 जनवरी 2022 में सुनवाई होनी है।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी