शहडोल दौरे पर रहेंगे सीएम शिवराज, रोजगार मेले में होंगे शामिल

By सुयश भट्ट | Feb 25, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को शहडोल जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री रोजगार दिवस के अवसर पर स्व रोजगार योजना के अन्तर्गत लाभान्वित हितग्राहियों को ऋण स्वीकृत और वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

दरअसल मुख्यमंत्री शहडोल सीवरेज योजनान्तर्गत नगरपालिका क्षेत्र शहडोल में मल जल निस्तारण कार्य के लिए लगभग 172.62 करोड़ रुपए की लागत की सीवरेज परियोजना और साथ ही मुख्यमंत्री शहरी नल जल योजना के अन्तर्गत नगर परिषद बुढ़ार में लगभग 15.30 करोड रूपये की लागत से बनने वाली नल जल योजना की आधारशिला रखेंगे।

इसे भी पढ़ें:बोरवेल में गिरने से मासूम की मौत, 18 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

वहीं मुख्यमंत्री शिवराज लगभग 307 करोड़ रूपये लागत से निर्मित बिरसा मुण्डा शासकीय मेडिकल कॉलेज शहडोल का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री लगभग 27.46 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय शहडोल का, लगभग 30.22 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित कन्या शिक्षा परिषदबिरौड़ी भवन का, लगभग 29.65 करोड रूपये लागत से निर्मित कन्या शिक्षा परिषद कटकोना भवन का, लगभग 0.99 करोड़ रूपये लागत से निर्मित सर्किट हाउस के अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण करेंगे।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज नवउद्यमी सहित अनेक योजनाओं के हितग्राहियों को स्वीकृति-पत्र बांटेंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम शहडोल में किया जा रहा है।हितग्राहियों से वर्चुअल संवाद भी करेंगे। वहीं 12 जनवरी से रोजगार दिवस मना रही है। सरकार का दावा 12 जनवरी से अब तक ढाई हजार युवाओं को तीन हजार करोड़ के करीब का लोन मिल चुका है।

प्रमुख खबरें

Diwali Puja में मां लक्ष्मी को क्यों चढ़ाते हैं खील-बताशे, जानिए इसके पीछे का धार्मिक महत्व

Kerala के निर्माण क्षेत्र पर असर, Bengal से प्रवासी मजदूरों की वापसी अनिश्चित

Diwali पर पाना है रॉयल लुक तो Radhika Merchant के इन Saree कलेक्शन से लें इंस्पिरेशन

Delhi CM Rekha Gupta पर नहीं होगी FIR, कोर्ट ने खारिज की अर्जी, 19 नवंबर को अगली सुनवाई