CM शिवराज अनोखे अंदाज में मनाएंगे अपना जन्मदिन, 8 हजार सफाई कर्मचारियों के साथ करेंगे भोजन

By सुयश भट्ट | Mar 05, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  का जन्मदिन 5 मार्च यानी आज है। सीएम अपना जन्मदिन भोपाल में सफाई कर्मचारियों के साथ मनाएंगे। इस दौरान 8 हजार सफाई कर्मचारियों के साथ सीएम खाना खाएंगे। एमवीएम ग्राउंड में बड़ा कार्यक्रम होगा।

इसे भी पढ़ें:2023 तक आईएमटी खरखौदा के विकसित होने पर कई जिलों को मिलेगा फायदा – उपमुख्यमंत्री 

इसके अलावा मुख्यमंत्री दोपहर डेढ़ बजे सलकनपुर भी जाएंगे और वहां मां विजयासन देवी के दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे। सीएम मंदिर परिसर में 101 पौधे भी लगाएंगे।  पिछले साल भी मुख्यमंत्री अपने जन्मदिन की शुरूआत इसी तरह से की थी।

वहीं सीएम का जन्मदिन प्रदेश भर में उनके समर्थक और बीजेपी कार्यकर्ता भी कई तरह के सेवा कार्य कर मनाएंगे। सीएम ने अपील की है कि उनके जन्मदिन के अवसर पर विज्ञापन, होर्डिंग, पोस्टर्स न लगाएं। सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया है कि एक पौधा लगाएं।

प्रमुख खबरें

Commonwealth Games: अरुंधति चौधरी ने मौजूदा चैंपियन को हराया, 4 भारतीय मुक्केबाज फाइनल में

EU ने AI कंपनियों पर निगरानी के लिए बनाई नई टीम, ब्रसेल्स में कार्यालय का विस्तार

Shehzad Poonawalla ने X bio से हटाया BJP का नाम, पार्टी छोड़ने की अटकलें

Gujarat Heavy Rain: सूरत, खेड़ा और आणंद में भारी बारिश, 13 जिलों में रेड अलर्ट