CM शिवराज किसानों के खाते में जमा करवाएंगे किसान योजना की किश्त

By सुयश भट्ट | Oct 23, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के 77 लाख किसानों के खातों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की राशि अंतरित करेंगे। बताया जा रहा है कि ये लगभग डेढ़ हजार करोड़ रुपये की होगी। साथ ही साथ वे किसानों से संवाद भी करेंगे।

आपको बता दें कि प्रदेश में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की तर्ज पर मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना लागू की गई है। केंद्र सरकार की योजना में किसानों को तीन किस्तों में सालाना छह हजार रुपये मिलते हैं।

इसे भी पढ़ें:भिंड में क्रैश हुआ एयरफोर्स का मिराज, पायलट के पैराशूट से कूदने का वीडियाे हुआ वायरल 

वहीं प्रदेश सरकार की योजना में दो किस्त में चार हजार रुपये दिए जाते हैं। 77 लाख किसान योजना के दायरे में आते हैं।  प्रदेश बीजेपी ने इस कार्यक्रम का सभी मंडलों में सीधा प्रसारण करने की तैयारी की है। उपचुनाव वाले प्रत्येक मंडल स्तर पर तीन-तीन जगह कार्यक्रम होंगे।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर