भोपाल में गिरफ्तार हुए आतंकियों की रिपोर्ट पीएम मोदी को देंगे CM शिवराज

By सुयश भट्ट | Mar 17, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भोपाल में पकड़े गए आतंकियों की रिपोर्ट पीएम मोदी को देंगे। मंत्रालय में मुख्यमंत्री ने गृह विभाग की हाई लेवल बैठक ली। मुख्यमंत्री शिवराज ने पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। एमपी के नागरिकों की सुरक्षा में कोई चूक नहीं होना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:हितानंद शर्मा होंगे बीजेपी के नए संगठन मंत्री, CM शिवराज ने दी बधाई 

दरअसल भोपाल में पकड़े गए आतंकियों से पूछताछ में एक के बाद एक कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। कोलकाता हावड़ा के रफीक के जरिए आतंकियों को मदद मिलती थी। मध्य प्रदेश एटीएस की इंफॉर्मेशन पर पश्चिम बंगाल एटीएस ने रफीक की गिरफ्तारी की है। भोपाल में सहवान खान नाम के युवक को भी मध्य प्रदेश एटीएस ने गिरफ्तार किया है।

वहीं एटीएस ने पकड़े गए आतंकियों से जब्त मोबाइल, कंप्यूटर हार्ड डिस्क, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का डाटा रिट्रीव के लिए फॉरेंसिंग साईंस लैब भेजा है। डाटा रिकवर होने के बाद अहम खुलासे होने की उम्मीद है। प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज ने समीक्षा बैठक की है।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक