CM शिवराज का रैगांव दौरा, बीजेपी प्रत्याशी का करेंगे प्रचार

By सुयश भट्ट | Oct 15, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में उपचुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस दोनो ही पार्टियां अपने हिसाब से प्रचार प्रसार कर रही है। इसी कड़ी में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को चुनावी प्रचार के लिए रैगांव जाएंगे। रैगांव विधानसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।

आपको बता दें कि बीजेपी विजयदशमी से उपचुनाव में जीत के लिए ‘विजय संकल्प ध्वज’ कार्यक्रम के साथ चुनावी शंखनाथ करेगी। सभी कार्यकर्ता आज अपने-अपने घरों में बीजेपी का झंडा फहराएंगे।

बताया जा रहा है कि 20 अक्टूबर तक बीजेपी कई बड़े आयोजन करेगी। वहीं  पृथ्वीपुर में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा विजय ध्वज फहराएंगे। वीडी शर्मा के साथ भूपेन्द्र सिंह भी मौजूद रहेंगे। वीडी शर्मा रैली भी निकालेंगे।

इसे भी पढ़ें:पृथ्वीपुर के बीजेपी प्रत्याशी को कांग्रेस की नेत्री ने बताया चीन का माल, वीडियो हुआ वायरल 

वहीं विजयदशमी के दिन भोपाल में रावण दहन 22 जगह बड़े आयोजन होंगे। टीटी नगर, बिट्टन मार्केट, गोविंदपुरा समेत कई जगहों पर बड़े आयोजन होंगे। सबसे ऊंचा रावण 51 फीट का रात 8 बजे छोला में दहण होगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे।

प्रमुख खबरें

राहुल गांधी के मंच पर कॉमेडी, फिर नोएडा शो कैंसल... Pulkit Mani बोले- अंडरग्राउंड होने का समय आ गया

Bigg Boss 20 में ट्रोलर्स पर भड़के Salman Khan, Varun Dhawan और David Dhawan ने किया सपोर्ट

MCX Gold की कीमतों में अगले हफ्ते सीमित दायरे में कारोबार के आसार, विश्लेषकों ने दिए संकेत

Prashant Kishor की Jan Suraaj Party ने Bihar विधान परिषद चुनाव के लिए 5 प्रत्याशी उतारे