CM शिवराज के चौथे कार्यकाल के 2 साल हुए पूरे, बीजेपी अध्यक्ष ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

By सुयश भट्ट | Mar 23, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने चौथे कार्यकाल में दो साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उन्हें बधाई दी। इसके साथ ही वीडी शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सरकार की उपलब्धिया गिनाई। उन्होंने कहा कि आज का दिन बीजेपी के लिए महत्वपूर्ण दिन है। आज सरकार के सफलतम दो साल पूरे हुए हैं।

इसे भी पढ़ें:द कश्मीर फाइल्स पर सवाल उठाने वाले आईएएस नियाज खान को सरकार भेजेगी नोटिस, गृह मंत्री ने दी जानकारी 

वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में 15 महीने तक कमलनाथ के नेतृत्व में दिग्विजय सिंह की सरकार चली थी। कमलनाथ के 15 महीने का दौर दुराव्यवस्था का दौर था। सवर्ण वर्ग आयोग का गठन शिवराज सिंह चौहान ने किया।

इसी कड़ी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के बुलडोजर इमेज के सवाल पर वीडी शर्मा ने कहा कि 2003 से पहले चंबल डकैतों के लिए जाना जाता था। शिवराज सिंह की सरकार ने डकैतों से लेकर सिमी तक का सफाया किया है। उन्होंने जानकारी दी है कि 21 हजार एकड़ जमीन भूमाफियाओं से खाली कराई गई है।

प्रमुख खबरें

Team India में Comeback पर बोले Bhuvneshwar Kumar, कुछ साबित करने के लिए नहीं खेल रहा

IPL 2027 से पहले Delhi Capitals के कोचिंग स्टाफ में शामिल होंगे Chaminda Vaas और Amit Mishra

Canada से निर्वासित Lawrence Bishnoi का करीबी Karamveer Singh दिल्ली हवाई अड्डे से गिरफ्तार

Bollywood Wrap-up | Disha Salian case में नाम घसीटे जाने पर भड़के Sooraj Pancholi, उधर बॉक्स ऑफिस पर 280 करोड़ पार कर हनुमान अंश ने रचा इतिहास!