स्कूल के पानी के टैंक में जहर मिलाने पर भड़के CM सिद्धारमैया, बताया आतंकवादी कृत्य

By अभिनय आकाश | Aug 01, 2025

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शिवमोगा जिले में एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय के पानी के टैंकों को शरारती तत्वों द्वारा कीटनाशक से दूषित करने और चार बच्चों के बीमार पड़ने की चौंकाने वाली घटना पर शुक्रवार को प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे आतंकवादी कृत्य बताया। यह घटना गुरुवार को शिवमोगा जिले के होसानगरा तालुक के हुविनाकोण गाँव की है। सिद्धारमैया ने कहा कि राज्य सरकार ने उस घटना को बहुत गंभीरता से लिया है जिसमें बदमाशों ने सरकारी प्राथमिक विद्यालय के पीने के पानी के टैंक में कथित तौर पर कीटनाशक मिला दिया था। मेरे विचार से, मासूम बच्चों की सामूहिक मौत के इरादे से किया गया यह जघन्य कृत्य किसी आतंकवादी हमले से कम नहीं है।

इसे भी पढ़ें: 24 घर, 40 एकड़ खेत और लाखों के सोने-चांदी... सैलरी सिर्फ ₹15 हजार और 30 करोड़ का मालिक है ये क्लर्क!

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि सभी को इस पर गहराई से विचार करना चाहिए।" गुरुवार को, सरकारी स्कूल में दो पानी की टंकियाँ दूषित पाई गईं, जिनमें से एक में कीटनाशक की मात्रा बहुत ज़्यादा थी। यह मामला तब सामने आया जब कुछ छात्रों ने दूसरे टैंक के पानी से हाथ धोते समय दुर्गंध महसूस की। कुछ असामान्य महसूस होने पर, उन्होंने शिक्षकों को सूचित किया। कथित तौर पर दूषित पानी से हाथ धोने वाले चार बच्चे बीमार पड़ गए। उन्हें होसानगर अस्पताल ले जाया गया और उनकी हालत फिलहाल स्थिर है। तहसीलदार रश्मि हलेश अन्य अधिकारियों के साथ स्कूल पहुँचीं और मौके पर जाकर निरीक्षण किया। 

प्रमुख खबरें

Gold-Silver Price पर चौतरफा दबाव, मजबूत Dollar ने बिगाड़ा Market का खेल, निवेशक हुए सतर्क।

Tata Motors का Vision 2031: 12 लाख Vehicle Sales, 6 लाख करोड़ रेवेन्यू का लक्ष्य तय

Amazon CEO Andy Jassy की फडणवीस से मुलाकात, Maharashtra में निवेश और AI पर बड़ा फोकस

Iran के Nuclear Program पर लगेगी लगाम? US संग डील के बाद IAEA करेगा यूरेनियम भंडार की जांच