Jharkhand Government Schemes: चुनाव से CM सोरेन का बड़ा फैसला, 2500 रुपए हुई मंईयां सम्मान योजना की राशि

By अनन्या मिश्रा | Nov 04, 2024

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 18 से 20 साल की युवतियों के लिए मंईयां सम्मान योजना शुरू की थी। पहले यह योजना 21 से 50 साल की महिलाओं के लिए थी। लेकिन अब 18 से 20 साल की युवतियां भी इस योजना का लाभ उठा सकेंगी। बता दें मुख्यमंत्री सोरेन ने इस निर्णय को युवा वर्ग के लिए एक अहम कदम बताया। उन्होंने कहा कि इससे समाज के सभी वर्गों को संजीवनी मिलेगी। इसके अलावा सीएम ने यह भी बताया कि इस योजना के तहत युवतियों को सम्मान राशि दी जाएगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। समाज में उनके योगदान को भी मान्यता मिलेगी।

सीएम सोरेन के मुताबिक झारखंड में बेटियों को जन्म से लेकर मृत्यु तक किसी न किसी योजना के फायदे मिलते रहेंगे। इससे पहले राज्य में सुकन्या योजना, लक्ष्मी लाडली योजना और 21 से 50 साल तक की महिलाओं के लिए मईया योजना चलाई जा रही थी। लेकिन झारखंड में 18 से 20 साल तक की महिलाओं के लिए कोई योजना नहीं थी। लेकिन मंईयां सम्मान योजना शुरू होने के बाद अब 18 से 20 साल की युवा वर्ग की महिलाओं को भी इस योजना का लाभ मिल सकेगा।

इसे भी पढ़ें: झामुमो नीत गठबंधन सत्ता में आया तो पांच की जगह सात किलो राशन मिलेगा: Soren

वहीं झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार ने महिलाओं को बड़ी राहत देने के काम किया है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत अब महिलाओं को 1000 रुपए की जगह 2500 रूपए दिए जाएंगे। सीएम सोरेन ने कैबिनेट बैठक में इस फैसले को मंजूरी दे दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिसंबर महीने से महिलाओं के खाते में यह राशि ट्रांसफर की जाएगी। इस योजना से करीब 900 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा।

प्रमुख खबरें

Chinese Communist Party ने Zhang Youxia और Liu Zhenli को सेना व पार्टी से निकाला

West Bengal: सांप्रदायिक तनाव की साजिश मामले में MLA Humayun Kabir बहरामपुर थाने पहुंचे

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम: 21 सितंबर की प्रमुख खबरों का संक्षिप्त विवरण

Varun Sanyal ने Asian Games से हटने पर तोड़ी चुप्पी, चयन प्रक्रिया और टीम व्यवस्था पर उठाए सवाल