IGMC जाकर CM सुक्खू ने छा बंबर ठाकुर का कुशलक्षेम, कहा- मामले में सरकार सख्त कार्रवाई करेगी

By अभिनय आकाश | Mar 15, 2025

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के कैबिनेट मंत्रियों के साथ आईजीएमसी अस्पताल शिमला का दौरा कर घायल कांग्रेस नेता बंबर ठाकुर से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि बंबर ठाकुर जी खतरे से बाहर हैं, डॉक्टर उनकी देखभाल कर रहे हैं। यह निश्चित रूप से बहुत गंभीर मामला है... जो भी इस तरह की घटना में शामिल है, उसके खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। कुछ सुराग मिले हैं, कुछ गिरफ्तारियां हुई हैं। पुलिस कार्रवाई जारी है।

इसे भी पढ़ें: अपनी हिंदी भाषा हम पर मत थोपिए, पवन कल्याण पर भड़के प्रकाश राज

धवल ने बताया कि आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा और उनके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक हमले के तुरंत बाद ठाकुर को इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (आईजीएमसी), शिमला रेफर कर दिया गया, जबकि पीएसओ को बिलासपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ले जाया गया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घटना पर संज्ञान लेते हुए कहा मैंने बंबर ठाकुर से बात की है और उनसे एम्स जाने का आग्रह किया है, लेकिन वह आईजीएमसी शिमला में इलाज कराना चाहते हैं। उपायुक्त को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रमुख खबरें

Bengal में किसकी सरकार? Pre-Poll Survey ने खोला राज, TMC और BJP की सीटों का पूरा गणित

IPL 2026: SRH कप्तान पैट कमिंस ने अपनी वापसी पर दिया बड़ा अपडेट, जानें क्या कहा?

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है