By अंकित सिंह | Mar 17, 2021
उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के तौर पर पदभार संभालने के बाद तीरथ सिंह रावत लगातार सुर्खियों में हैं। आज एक बार फिर से वह चर्चा में आ गए हैं। चर्चा का विषय उनका अजीबोगरीब बयान है। तीरथ सिंह रावत ने कहा कि आजकल महिलाएं फटी जींस पहन रही हैं, क्या यह सब सही है? यह कैसे संस्कार हैं?
तीरथ सिंह रावत ने दावा किया कि उस महिला को दिल्ली जाना था और उनके पति जेएनयू में प्रोफेसर हैं। उन्होंने कहा कि जो महिला एनजीओ चलाती हो और फटी जींस पहनी हो, समाज में क्या संस्कृति फैलाती होंगे? हम जब पढ़ाई करते थे तो ऐसा नहीं होता था। तीरथ सिंह रावत का यह बयान बाल अधिकार संरक्षण आयोग की कार्यशाला के उद्घाटन के दौरान आया। तीरथ सिंह रावत ने कहा कि बच्चों में कैसे संस्कार आते हैं, यह अभिभावकों पर निर्भर करता है।