पीएम मोदी संग उद्धव ठाकरे की मुलाकात, कोरोना, मराठा आरक्षण समेत कई मसलों पर हुई बात

By अभिनय आकाश | Jun 08, 2021

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। सीएम उद्धव के साथ महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और अशोक चव्हाण भी रहे। जिसके बाद सीएम उद्धव ठाकरे ने प्रेस कॉनफ्रेंस करते हुए पीएम संग किन-किन मुद्दों पर चर्चा हुई उसकी जानकारी दी। उद्धव ठाकरे ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सारे मुद्दों पर गंभीरता के साथ सुना। पीएम से सकारात्मक माहौल में बात हुई। उन्होंने कहा कि जिन मुद्दों पर हमने प्रधानमंत्री से चर्चा की है उन्हें मैं पढ़ कर बताता हूं।

 पिछले साल हुई थी मुलाकात

उद्धव ठाकरे की पीएम मोदी से यह मुलाकात भले ही राज्य के मुद्दों को लेकर हो लेकिन इसके सियासी मायने तो निकाले ही जाएंगे। पिछले दिनों जिस प्रकार विपक्षी दल के नेता एकजुट हुए और प्रधानमंत्री के खिलाफ हमला बोला उसके बाद यह मुलाकात काफी अहम है। पिछले साल फरवरी महीने में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की थी। इस दौरान उनके साथ बेटे आदित्य ठाकरे भी मौजूद थे। इस मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने कहा था कि सीएए से किसी को डरने की जरूरत नहीं है और एनपीआर से किसी को भी देश से बाहर निकाला नहीं जाएगा।

प्रमुख खबरें

Udhampur Encounter: सुरक्षाबलों ने मार गिराए 2 पाकिस्तानी आतंकी, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

Asian Games: ना खाना मिला ना कमरा, Japanese Cruise Ship पर 14 घंटे फंसे रहे Indian Players, बदहाल व्यवस्था

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Shah Rukh Khan और Kamal Haasan समेत फिल्मी हस्तियों ने दी बधाई

Hardik Pandya को साबित करनी होगी फिटनेस, West Indies के खिलाफ ODI Team से हुए बाहर