राज ठाकरे की रैली से पहले सीएम उद्धव का तंज, कुछ लोग झंडा बदले में हैं माहिर, अस्तित्व बचाने के लिए हो रहा ड्रामा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 01, 2022

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने रविवार को कहा कि उन्होंने देखा है कि भाजपा ने उनके ‘‘भोले-भाले’’ पिता और शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे के साथ धोखा किया इसलिए वह खुद इस पार्टी के साथ चतुराई से पेश आते हैं और ‘हिंदुत्व की आड़ में उसके खेल’ को अनदेखा नहीं कर सकते। मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष और अपने से अलग रह रहे चचेरे भाई राज ठाकरे पर परोक्ष हमला करते हुए कहा कि वह ‘हिंदुत्व के नये पैरोकारों’ की तरफ ध्यान नहीं देते। उन्होंने मनसे का नाम लिये बिना कहा कि पार्टी प्रयोग करके देख रही है कि उसके लिए क्या कारगर है।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

गौरतलब है कि राज ठाकरे रविवार शाम को औरंगाबाद में एक जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। उद्धव ठाकरे ने यह भी कहा कि शिवसेना एक ‘हिंदुत्ववादी’ पार्टी है। उन्होंने कहा कि ध्वनि प्रदूषण पर उच्चतम न्यायालय का फैसला पूरे देश के लिए है और केंद्र को इसे लागू करने के लिए आदेश जारी करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने शीर्ष अदालत का आदेश नहीं पढ़ा है, लेकिन इसे समझने का प्रयास किया है। मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा कि उन्होंने जो समझा है, उसके मुताबिक आदेश में केवल कुछ लाउडस्पीकर हटाने की बात नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘सभी धर्मों के लोगों को इसका पालन करना होगा।’’ ठाकरे ने भाजपा पर महाराष्ट्र में प्रतिशोध की राजनीति करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने इस बाबत अपनी बात स्पष्ट नहीं की, लेकिन समझा जाता है कि वह राज्य में सत्तारूढ़ महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार के नेताओं के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाइयों का जिक्र कर रहे थे।

प्रमुख खबरें

असम के Guwahati में बिना वैध दस्तावेजों के मिले 18 Bangladeshi नागरिक, होटल संचालक समेत 4 भी गिरफ्तार

IOC अधिकारी Mahesh Shelke हत्याकांड में हिंगोली पुलिस ने महिला समेत चार को पकड़ा

Ukraine पर Russia का भीषण हवाई हमला, 4 बच्चों समेत 24 लोगों की मौत और 60 घायल

विपक्षी सांसदों पर कथित कार्रवाई के विरोध में Congress मनाएगी काला दिवस, देशभर में प्रदर्शन का ऐलान