राणे को अयोग्य करवाना चाहते हैं मुख्यमंत्री: कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 04, 2019

पणजी। कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगाया कि गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत एक अस्थायी विधानसभा अध्यक्ष की नियुक्ति के जरिए अपने प्रतिद्वंद्वी विश्वजीत राणे को अयोग्य ठहराना चाहते हैं। सावंत के कार्यालय ने इस तरह के किसी भी प्रयास से इनकार किया है। गोवा कांग्रेस प्रमुख गिरीश चोडनकर ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए दावा किया कि मुख्यमंत्री ने अस्थायी विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त कराने की प्रक्रिया शुरू की जबकि उप विधानसभा अध्यक्ष माइकल लोबो कार्यवाहक विधानसभा अध्यक्ष के तौर पर काम कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा ने मतदाताओं के बीच खौफ पैदा किया हुआ है : सुभाष वेलिंगकर

उन्होंने कहा कि सावंत भाजपा के ऐसे विधायक को अस्थायी विधानसभा अध्यक्ष के तौर पर निर्वाचित करवाना चाहते हैं जो कि भाजपा में सावंत के प्रतिद्वंद्वी विश्वजीत राणे को अयोग्य करार दे। उन्होंने कहा कि इस तरह अस्थायी अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) को नियुक्त करना असंवैधानिक होगा। मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद सावंत मुख्यमंत्री बने थे। मुख्यमंत्री बनने से पहले सावंत विधानसभा अध्यक्ष थे। विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान नए स्पीकर की नियुक्ति होगी। निर्दलीय विधायक प्रसाद गाओनकर ने विधायक के तौर पर राणे को अयोग्य ठहराए जाने के लिए एक याचिका दायर की है। राणे 2017 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए।

प्रमुख खबरें

बादल ने धर्म का इस्तेमाल हमेशा अपने निहित स्वार्थों के लिए किया : Bhagwant Mann

T20 World Cup: अगरकर दिल्ली में कप्तान रोहित के साथ अनौपचारिक मुलाकात करेंगे

इंजीनियरिंग छात्र की गोली मारकर हत्या, आरोपी सेना का पूर्व जवान

बलिया से सपा उम्मीदवार के खिलाफ FIR दर्ज, जिला निर्वाचन अधिकारी को धमकी देने का है आरोप