फीरोजाबाद में डेंगू बड़ी संख्या में मौतों के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ का कड़ा एक्शन, सीएमओ को पद से हटाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 01, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने फिरोजाबाद जिले में डेंगू के कारण 44 लोगों की मौत के मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए बुधवार को जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी का तबादला कर दिया। शासन द्वारा जारी आदेश के मुताबिक फिरोजाबाद की मुख्य चिकित्सा अधिकारी नीता कुलश्रेष्ठ को हटाकर अलीगढ़ के मलखान सिंह जिला अस्पताल में सीनियर कंसल्ट पद पर भेजा गया है। उनके स्थान पर हापुड़ के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर दिनेश कुमार प्रेमी को फिरोजाबाद का नया मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाया गया है। हालांकि आदेश में नीता कुलश्रेष्ठ को हटाने का कारण नहीं बताया गया है। गौरतलब है कि फिरोजाबाद जिले में डेंगू के कारण अब तक 44 लोगों की मौत का मामला सामने आया है फिरोजाबाद सदर क्षेत्र से भाजपा विधायक मनीष असीजा के मुताबिक इस मच्छर जनित बीमारी से जिले में अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 44 हो गई है।

प्रमुख खबरें

IIT Bombay Student Suicide Case | ChatGPT विवाद के बाद भी सुरक्षित था करियर, संस्थान ने कहा- नहीं की गई थी कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई

Bengaluru: 13 वर्षीय लड़के की किडनैपिंग के बाद हत्या, लंदन रिटर्न आरोपी गिरफ्तार

19 सितंबर के इतिहास में Batla House Encounter और Sunita Williams का जन्म दर्ज

DUSU Election 2026-27 के चार पदों के लिए वोटों की गिनती शुरू