चंड, मुंड और महिषासुर... Haryana में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन CM योगी आदित्यनाथ की हुंकार

By अंकित सिंह | Oct 03, 2024

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार हरियाणा में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। आज विपक्ष पर एक बार फिर से योगी ने तगड़ा प्रहार किया है। योगी ने कहा कि हरियाणा में डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में 10 वर्षों में विकास कार्य पूरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि राजमार्गों का निर्माण, रेलवे की प्रगति, नए फ्लाईओवर का निर्माण, औद्योगिक क्षेत्र का विकास हुआ। योगी ने दावा किया कि भाजपा सरकार में युवाओं को बिना 'खर्ची, पर्ची' के रोजगार मिला।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: Delhi में ड्रग्स की सबसे बड़ी खेप के साथ पकड़ा गया Congress नेता, BJP ने पूछा 'मोहब्बत की दुकान' में और क्या क्या है?

भाजपा नेता ने लोगों से अपी कि की किसी भी माफिया को कतई बर्दाश्त मत करिए। उन्होंने कहा कि समर्थ हरियाणा-सशक्त हरियाणा के लिए भारतीय जनता पार्टी संकल्पित है। राज्य में तीसरी बार 'कमल' खिलाने के लिए यहां की जनता तैयार है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलवल में कहा कि कांग्रेस पार्टी कहती है कि जीतेंगे तो ये करेंगे... जब हिमाचल प्रदेश में चुनाव हुए थे, तब राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने कहा था कि अगर वे सत्ता में आए तो हिमाचल की माताओं को उनके बैंक खातों में 1500 रुपये देंगे, लेकिन क्या किसी के बैंक खातों में पैसे आए? छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, असम आदि में प्रधानमंत्री मोदी की सरकार है। हमने वादा किया था कि अगर हम सत्ता में आए तो माताओं के बैंक खातों में पैसे भेजेंगे और हम भेज रहे हैं... मैं राहुल बाबा से पूछना चाहता हूं कि अगर वे हिमाचल में झूठ बोल सकते हैं, तो देश के किस राज्य में सच बोलेंगे?

प्रमुख खबरें

पूर्व Bardhaman में बच्चे की सर्जरी कर जान लेने वाला फर्जी डॉक्टर Sheikh Saidul पुलिस रिमांड पर

Press Council of India में 13 नए सदस्य नामित, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

NTA ने परीक्षा प्रणाली मजबूत करने के लिए नए कार्यालय में चार दिवसीय Chintan Shivir आयोजित किया

Latur में 1.90 लाख के कर्जदार बुजुर्ग किसान ने की आत्महत्या, फसल हुई थी खराब