मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुजफ्फरनगर में बुधवार को संत समागम एवं सत्संग में शामिल होंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 11, 2025

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को मुजफ्फरनगर में विशाल संत समागम एवं सत्संग में शामिल होंगे। मंगलवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी।

बयान में आयोजक महाराज गोवर्धन दास के हवाले से कहा गया कि स्वामी ज्ञान भिक्षुक दास की 65वीं पुण्यतिथि पर सत्संग समागम का आयोजन किया गया है। स्वामी ज्ञान भिक्षुकदास महाराज ने जीवन भर समाज के उत्थान की अलख जगाई।

उन्होंने शाकाहारी जीवन जीने और नशे से दूर रहने का संदेश दिया। बयान के अनुसार गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ बुधवार को यहां रहेंगे। संत द्वय की स्मृति में होने वाले कार्यक्रम को लेकर समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

प्रमुख खबरें

Mumbai Rain Update | मुंबई में मानसून की धमाकेदार दस्तक! रातभर भारी बारिश के बाद ओरेंज अलर्ट जारी

India-China Bilateral Relations: NSA Ajit Doval ने चीनी विदेश मंत्री Wang Yi से कहा- एक-दूसरे की मुख्य चिंताओं का सम्मान करें दोनों देश

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी