CM योगी के जबरा फैन को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस से मदद मांगने पर गया सलाखों के पीछे, जानें पूरा मामला

By अनुराग गुप्ता | Jul 11, 2022

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जबरा फैन को पुलिस ने सलाखों के पीछे भेज दिया। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के ऐटा में मुख्यमंत्री के जबरा फैन यामिनी सिद्दीकी ने योगी आदित्यनाथ का टैटू अपने सीने में गुदवा लिया। जिसके बाद उसे विरोध का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं यामिनी सिद्दीकी को तो जान से मारने की धमकी भी मिली।

आपको बता दें कि यामिनी सिद्दीकी को जब सलाखों के पीछे ले जाया जा रहा था उस वक्त उसने योगी जिंदाबाद के नारे भी लगाए। जिसकी वजह से जबरा फैन सुर्खियों में बना हुआ है। यामिनी सिद्दीकी ने मुताबिक, मोहल्ले के 2 लड़कों ने उसके मस्जिद नहीं आने के लिए कहा है। ऐसे करने पर जान से मारने से धमकी दी है। यामिनी सिद्दीकी को धमकाने वाले लाला वारसी और शाहरुख उसी के मोहल्ले में रहते हैं और बकरीद की नमाज के बाद मस्जिद के बाहर ही दोनों ने मुख्यमंत्री के जबरा फैन को रोक लिया और उसके साथ गाली गलौच की।

इसे भी पढ़ें: UP: कांवड़ यात्रा मार्ग पर खुले में मांस की बिक्री पर रोक लगाने को कदम उठा रही सरकार 

यामीन सिद्दीकी के मुताबिक, दोनों ने गाली गलौच करने के साथ ही धमकाते हुए कहा कि अगर तुम मस्जिद के आस-पास भी दिखाई दिए तो तुम्हे जान से मार देंगे। हालांकि शाम होते होते पुलिस ने यामीन सिद्दीकी को सलाखों के पीछे दिया है। पुलिस का कहना है कि हमें यामिनी सिद्दीकी के खिलाफ उधार की शिकायत मिली है।

प्रमुख खबरें

Dombivli में घरेलू विवाद पर 32 वर्षीय बेटे ने 70 साल के पिता को उतारा मौत के घाट

मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा जरूरी, Jairam Ramesh ने SIR प्रक्रिया रोकने की मांग की

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई! CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को फ़्लाइट से हिरासत में लिया गया, ध्रुव राठी और रत्ना सिंह पर भी एक्शन

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह