Tripura Election Results 2023: त्रिपुरा में जनता के सिर चढ़कर बोला योगी का जादू, जिन सीटों पर किया प्रचार वहां बीजेपी को मिला 100% रिजल्ट

By अभिनय आकाश | Mar 02, 2023

राज्य द्वारा विधानसभा चुनाव  के दो सप्ताह बाद त्रिपुरा में आज यानी 2 मार्च, 2023 को मतगणना हो रही है। त्रिपुरा की सभी 60 विधानसभा सीटों के मतदाताओं ने एक चरण के चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुल 28.14 लाख वोटर्स में से 24.66 लाख से ज्यादा लोगों ने वोट डाला। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीजेपी के फायरब्रांड नेता माने जाते हैं। बीजेपी की तरफ से अक्सर वो चुनावी राज्यों में कैपेंन करते भी नजर आते हैं। पूर्वोत्तर के राज्यों में भी यही दौर कमोबेश जारी रहा। त्रिपुरा में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कई सीटों पर बीजेपी प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया। ऐसे में आइए जानते हैं कि उन सीटों में बीजेपी का प्रदर्शन कैसा रहा है?

बागबासा विधानसभा: इस सीट पर यूपी सीएम बीजेपी के जादब लाल नाथ के लिए कैंपेन करते नजर आए थे। त्रिपुरा की बागबाास सीट पर निर्णायक मुकाबले की उम्मीद काफी पहले से जताई जा रही थी। सीपीएम की विधायक बिजिता नाथ से मुकाबले में बीजेपी के जादब लाल नाथ ने 1461 वोटों के मार्जिन से फतह हासिल की।

कल्याणपुर-प्रोमदनदर सीट: योगी आदित्यनाथ ने इस सीट के लिए बीजेपी के दिग्गज नेता पिनाकी दास चौधरी के लिए प्रचार किया था। नतीजा सामने है और बीजेपी उम्मीदवार ने टिपरा मौथा के मनिहार देबबर्मा को 6613 वोटों से हरा दिया। 

इसे भी पढ़ें: Tripura Election Result 2023: टिपरा मोथा की सभी मांगें मान लेंगे सिवाय... त्रिपुरा को लेकर बीजेपी का बड़ा ऑफर

फटीकराय: इस सीट पर विजय संकल्प रैली करते हुए सीएम योगी ने बीजेपी के प्रत्याशी सुधागशु दास के लिए प्रचार किया था। अब इस सीट का चुनाव परिणाम भी सामने आ चुका है। सीपीआई (एम) के सुब्रत दास को बीजेपी के सुधांगशु दास से 5 हजार से अधिक वोटों से शिकस्त मिली है। 

मजलिशपुर: सीएम योगी ने बीजेपी उम्मीदवार सुशांत चौधरी के समर्थन में विजय संकल्प रैली करते हुए उनके लिए वोट मांगे थे। इस सीट पर भी बीजेपी को जीत मिली है। मजलिसपुर सीट से बीजेपी के सुशांत चौधरी ने माकपा के संजय दास को 5172 वोटों से हरा दिया। 

प्रमुख खबरें

Agentic AI के कानूनी दायित्व तय करने के लिए DSCI ने जारी किए Guidelines

Delhi Weather: राजधानी में चार साल बाद अक्टूबर में रिकॉर्ड बारिश, IMD Red Alert जारी

चक्रवात प्रभावित आंध्र प्रदेश में बिजली और सड़कें बहाल करने का Chandrababu Naidu ने दिया आदेश

Bigg Boss 20 Promo | अरिशफ़ा के साथ बहस के दौरान स्काउटओपी ने खोया अपना आपा, उदिति ने की काशवी को लेकर निजी टिप्पणी