किसी भी मजहब का अपमान बर्दाश्त नहीं लेकिन..., पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी को लेकर CM योगी हुए सख्त

By अंकित सिंह | Oct 07, 2024

पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ पुजारी यति नरसिंहानंद की विवादास्पद टिप्पणी को लेकर चल रहे विवाद के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त चेतावनी दे दी है। उन्होंने एक आदेश में साफ तौर पर कहा कि किसी भी धर्म या आस्था के संतों और पुजारियों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी अस्वीकार्य है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को दंडित किया जाएगा। उन्होंने जोर देते हुए कि हर आस्था और संप्रदाय का सम्मान किया जाना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: Uttar Pradesh के 32,624 सरकारी कर्मियों ने नहीं दिया था सम्पति का ब्योरा, रोका गया वेतन

अपनी विवादास्पद टिप्पणियों के लिए जाने जाने वाले गाजियाबाद के पुजारी यति नरसिंहानंद ने हाल ही में पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद एक और बड़ा विवाद खड़ा कर दिया। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है लेकिन पुजारी के करीबी सहयोगियों ने कहा कि उन्हें गाजियाबाद में हिरासत में लिया गया था, यूपी पुलिस ने अभी तक इस दावे की पुष्टि नहीं की है। इस बीच, कई मुस्लिम संगठनों और बसपा, नेशनल कॉन्फ्रेंस और समाजवादी पार्टी जैसे राजनीतिक दलों ने टिप्पणी पर उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

प्रमुख खबरें

Supreme Court का अहम फैसला, कस्टडी में लेते ही शुरू होगी 24 घंटे की मियाद

हारते ही भारत पर टूट पड़े ट्रंप, 9 कंपनियों को हिला डाला

Ramayana में Raghav Juyal की मेघनाद के रूप में खतरनाक एंट्री, इंद्रजीत के किरदार से सीक्वल में मचेगी खलबली

LG Electronics India का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 489 करोड़ रुपये रहा