CM योगी का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, अपराधियों के साथ SP, पैसे लेकर दिए टिकट

By अभिनय आकाश | Jan 18, 2022

सीएम योगी ने जहां एक तरफ अखिलेश पर बदमाशों को शह देने का आरोप लगाया है वहीं दूसरी ओर बीजेपी के प्रचार को और धार देने में भी जुट गए हैं। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव पर बड़ा हमला किया है। योगी ने एक सभा में अखिलेश पर कैराना, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर के गुनहगारों को शह देने का आरोप लगाया।  प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने अपराधियों पर लगाम लगाकर लोगों के लिए भय मुक्त वातावरण सुनिश्चित किया है जबकि समाजवादी पार्टी ने अपराधियों से पैसे लेकर उन्हें चुनावी टिकट दिये। 

अपराधियों को टिकट देने से इनका असली चेहरा उजागर

योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी गठबंधन की जो सूची आई है उस सूची को भी सभी ने देखा है। कैराना में हिन्दू व्यपारियों के पलायन के जिम्मेदार लोगों को टिकट दिया गया है। मुजफ्फरनगर दंगा के आरोपियों को टिकट दिया गया। बुलंदशहर और लोनी में पेशेवर हिस्ट्री शीटर और अपराधियों को टिकट देना सपा गठबंधन के चरित्र को उजागर करता है। अपराधियों को टिकट देने से इनका असली चेहरा सामने आया। उन्होंने दिखा दिया है कि प्रदेश को लेकर उनकी क्या मंशा है। 

इसे भी पढ़ें: तो UP में बीजेपी की ये है नई रणनीति, राजभर को काउंटर करेंगे संजय निषाद, सीटों पर बनी सहमति

सीएम योगी ने आज गाजियाबाद के घंटाघर से बीजेपी की प्रचार गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। गाजियाबाद में पत्रकारों को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने एक अस्पताल में कोविड-​​​​19 रोगियों के इलाज की व्यवस्था का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जमीन पर कब्जा करने वालों को दलितों और कमजोर लोगों की जमीन से बेदखल किया। 

प्रमुख खबरें

धनतेरस पर Dhanteras Puja Muhurat और विधि, प्रदोष काल में होगी लक्ष्मी-कुबेर पूजा

Rishabh Pant चोट के कारण India A मैच से बाहर, New Zealand टेस्ट सीरीज में खेलने पर संशय

Delhi Gaffar Market Massive Fire: करोल बाग के पुरी प्लाजा की दुकान में लगी भयानक आग, 22 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

New Zealand को बड़ा झटका, चोट के कारण India के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज से बाहर हुए Devon Conway