Prabhasakshi NewsRoom: UP में उद्योगपतियों और व्यापारियों को CM Yogi ने दी बड़ी राहत, प्रारंभिक जाँच के बाद ही दर्ज होगी FIR

By नीरज कुमार दुबे | Aug 19, 2023

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ा फैसला लेते हुए व्यापारियों एवं उद्यमियों के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने के पहले प्रारंभिक जांच कराए जाने की अनिवार्यता के आदेश दिये हैं। माना जा रहा है कि योगी सरकार के इस फैसले के बाद प्रदेश में उद्यमियों व व्यापारियों को परेशान करने और अनावश्यक दबाव बनाने के लिए आए दिन फर्जी एफआईआर दर्ज कराने की शिकायतों में कमी आएगी। सरकार के इस फैसले के बाद अब किसी भी व्यक्ति के द्वारा व्यापारियों व उद्यमियों के खिलाफ सीधे एफआईआर दर्ज नहीं कराई जा सकेगी। 

इसे भी पढ़ें: Yogi Government देगी माटी कला को प्रोत्साहन, कुटीर एवं ग्रामीण उद्योगों मिलेगा बढ़ावा

हम आपको यह भी बता दें कि उत्तर प्रदेश में उद्यम और व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार ने इससे पहले भी कई सुधारात्मक कदम उठाये हैं, जिनमें प्रदेश में उद्योग धंधे लगाने के लिए 25 नई पॉलिसी मुख्यमंत्री की पहल पर प्रदेश में लागू की गई हैं। यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों का ही नतीजा है कि उत्तर प्रदेश में देश और दुनिया के उद्योगपतियों ने 36 लाख करोड़ के निवेश का प्रस्ताव रखा है।

प्रमुख खबरें

जयशंकर ने टेबल पर मारा हाथ, बदतमीज पाकिस्तानी का दिमाग ही घूम गया

Samajwadi Party कार्यालय में Ram Govind Chaudhary को Akhilesh Yadav ने दी श्रद्धांजलि

SIR को लेकर दिल्ली-महाराष्ट्र में चुनाव आयोग ने लिया बड़ा फैसला, किया ये बदलाव

Bijapur Eklavya School छात्रा से यौन उत्पीड़न का आरोपी शिक्षक Rajasthan से पकड़ा गया