सीएम योगी ने चल रहे नेशनल दिव्यांग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के खिलाड़ियों को किया सम्मानित

By आरती पांडेय | Oct 07, 2021

वाराणसी। बनारस दौरे पर आए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार की सुबह से एक के बाद कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने सबसे पहले 'मेरा पोस्टकार्ड पीएम' के अभियान की शुरुआत की। इसके बाद सिगरा स्थित संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचे।  जहां उन्होंने कोविड टीकाकरण केंद्र का शुभारंभ किया और 'टीका एक्सप्रेस' वाहन को हरी झंडी दिखाकर उसे रवाना किया। जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के निर्देशन व सहयोग से केयर इंडिया की ओर से कोविड टीका एक्सप्रेस चलायी गई है। इसके बाद योगी जी ने प्रदेश में पहली बार आयोजित हुए चार दिवसीय नेशनल दिव्यांग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट 2021 के समापन समारोह में खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार वितरित किया।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश की खबरें: जितिन प्रसाद ने कहा, देनी होगी महिलाओं को वास्तविक भागीदारी

इस अवसर पर उन्होंने दिव्यांग जनों को 175 ट्राई साइकिल, 30 व्हीलचेयर, 39 कान की मशीन, 31 आईडी किट, 20 ब्रेल किट, 10 स्मार्ट केन, 10 छड़ी, 20 बैसाखी एवं 11 कैलीपर सहित कुल 345 कृत्रिम अंग एवं उपकरणों का वितरण किया। इसके साथ ही सीएम योगी ने अपने सम्बोधन में आगे कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के रूप में सेवा के 20 वर्ष पूरे हो रहे हैं। उन्होंने पीएम के स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि उनका यशस्वी मार्गदर्शन व नेतृत्व लंबे समय तक हमें एंव इस देश को मिलता रहे।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 15 नये मामले, कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर जारी

सीएम योगी ने खिलाड़ियों का उत्साह को बढ़ाते हुए कहा कि टोक्यो पैरालंपिक में भारत से 54 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। जिसमें 5 स्वर्ण, 8 रजत एवं 6 कांस्य सहित 19 पदक जीतकर खिलाड़ियों ने जीत अपने नाम  कर देश को गर्व दिलाया है। इन सभी खिलाड़ियों को "एक भारत श्रेष्ठ भारत" की परिकल्पना को आगे बढ़ाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को आगे बढ़ाने में उनके योगदान के लिए उत्तर प्रदेश सरकार शीघ्र ही उनका सम्मान करेगी और उन्हें एक बड़ी धनराशि से  सम्मानित किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक