अंबेडकरनगर में बोले CM योगी, जनता का राशन खाने वाले लोगों से हमारा बुलडोजर हिसाब करता है

By अभिनय आकाश | Feb 26, 2022

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में तीन मार्च को होने वाले छठे चरण के मतदान वाले क्षेत्रों में आपनी ताकत झोंक दी है। छठे चरण में तीन मार्च को दस जिलों के 57 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शनिवार को भी तूफानी दौरा है। सबसे पहले वह अम्बेडकर नगर में दो जनसभा करने पहुंचे । उन्होंने कहा कि राम मनोहर लोहिया कहते थे कि एक सच्चे समाजवादी को संपत्ति और संतप्ति से दूर रहना चाहिए, लेकिन ये जो कथित समाजवादी है, इनका नारा है सबका साथ पर सैफई खानदान का विकास। उन्होंने अपने शासनकाल में सिर्फ़ अराजकता ही फैलाई है। 

इसे भी पढ़ें: रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने की कोशिश कर रहे PM मोदी, हेमा मालिनी बोलीं- पूरा विश्व उन्हें दे रहा सम्मान

सीएम योगी ने कहा कि जो लोग जनता का राशन खा जाते थे। हमारा बुलडोजर उनका हिसाब करता है। बुलडोजर विकास तो करता ही है साथ ही अन्याय करने वालों को दुरुस्त भी करता है। 

प्रमुख खबरें

National Games से पहले Meghalaya को सौगात, Mandaviya ने 150 करोड़ के High-Altitude Sports Center का किया ऐलान

Chefs Secret: दही वाली ग्रेवी अब कभी नहीं फटेगी, बस फॉलो करें ये 3 Super Hacks

Karnataka में खत्म हुआ CM पद का सस्पेंस, DK Shivakumar पर Congress ने लगाई अंतिम मुहर, 3 जून को ले सकते हैं शपथ

Delhi-NCR में भारी बारिश से गर्मी से राहत, IMD का रेड अलर्ट जारी; रहें सावधान!