लाखों लोगों के सामने हिंदुओं को लेकर तारिक रहमान ने किया ऐसा ऐलान, कट्टरपंथी हैरान!

By अभिनय आकाश | Dec 26, 2025

भारत और बांग्लादेश मुल्क भले ही दो हो। लेकिन कट्टरपंथी चाहे वो भारत के हो या फिर बांग्लादेश के दोनों ही सोच एक जैसी ही है। मजहब के हिसाब से दर्द का रिश्ता बनाना कट्टरपंथियों की पुरानी फितरत है। लेकिन जो बांग्लादेश हिंदुओं के नरसंहार की नई प्रयोगशाला बना है। वहां की राजनीति में 17 साल बाद पुराने एक चेहरे की वापसी हुई। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष तारिक रहमान बांग्लादेश लौट आए हैं। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व पीएम खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान 17 साल बाद स्वदेश लौटे। ढाका में तारिक के स्वागत में एक लाख से ज्यादा पार्टी कार्यकर्ता उमड़े।

इसे भी पढ़ें: Bangladesh में जबरन वसूली के आरोप में हिंदू व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या

अवामी लीग के चुनाव लड़ने पर बैन

बांग्लादेश की अतरिम सरकार ने शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है। ऐसे में तारिक रहमान पीएम पद के प्रमुख दावेदार है। उनकी वापसी ऐसे समय में हुई है जब दो प्रमुख युवा नेताओं की हत्या के बाद से देश में अशांति और राजनीतिक अस्थिरता की नई लहर जारी है, जिसने पूरे बाग्लादेश को चपेट में ले लिया है। 

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में प्रदर्शन, Atishi समेत 700 हिरासत में

Sjoerd Marijne का मूलमंत्र: बेहतरीन डिफेंस और अनुशासन से Indian Women Hockey Team ने जीता गोल्ड

TVK प्रमुख और मुख्यमंत्री C Joseph Vijay ने मदुरंतकम में ट्रैक्टर चलाकर किया चुनाव प्रचार

CEC ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, Congress नेता हर्षवर्धन सपकाल ने उठाई मांग