Haryana में बोले CM Yogi, कांग्रेस ने तुष्टीकरण की हदें पार की, विकास के नाम अपने परिवार को आगे बढ़ाया

By अंकित सिंह | Sep 30, 2024

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज हरियाणा के बवानी खेड़ा विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी सभा को संबोधित करने पहुचें थे। इस दौरान योगी ने कहा कि मैं बवानी खेड़ा की जनता का आभारी हूं जिन्होंने यहां कांग्रेस का खाता कभी नहीं खुलने दिया। उन्होंने कहा कि यहां के लोग जानते हैं कि अगर कांग्रेस जीतेगी तो वे देश के साथ गद्दारी करेंगे। उन्होंने (कांग्रेस) अपने राजनीतिक लाभ के लिए देश के विभाजन का समर्थन किया। तुष्टीकरण की हदें पार कर विकास के नाम पर केवल अपने घरों को आगे बढ़ाया। उन्होंन साफ तौर पर कहा कि कांग्रेस ने देश को विकास नहीं बल्कि आतंकवाद और अराजकता दी। 

इसे भी पढ़ें: Haryana Assembly Elections | हरियाणा में कांग्रेस ने बागियों के खिलाफ कार्रवाई की, बीएस हुड्डा के विश्वासपात्र की बेटी समेत 10 नेताओं को पार्टी से निकाला

अपना हमला जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग कहते थे कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार मुसलमानों का होगा। लेकिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- देश के संसाधनों पर पहला अधिकार गरीबों, वंचितों, दलितों एवं पिछड़ों का होगा। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार की ताकत का अहसास आज पूरा भारत कर रहा है। वहीं, हरियाणा के मुआना में उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में देश और हरियाणा ने बहुत प्रगति की है। हरियाणा ने हर क्षेत्र में बहुत प्रगति की है। 40 राष्ट्रीय राजमार्ग बनाए गए हैं और राज्य में सड़क कनेक्टिविटी में सुधार हुआ है। हरियाणा में भाजपा सरकार द्वारा नौ नए मेडिकल कॉलेज बनाए गए हैं। 

प्रमुख खबरें

Abhijit Deepke का आरोप: दिल्ली प्रदर्शन रोकने के लिए कार्यकर्ताओं को पुलिस थमा रही नोटिस

मशीनरी से लेकर कर्मचारी बीमा तक, रिफॉर्म या फिर आने वाला है कोई स्टॉर्म! GST 2.0 में अब क्या बदलाव करने जा रही है सरकार?

पुडुचेरी के Thattanchavady उपचुनाव में शुरुआती चार घंटों में 39 फीसदी वोटिंग दर्ज

VVS Laxman बोले Shreyas Iyer बनेंगे सफल कप्तान, रणनीति और तैयारी को सराहा