महिला सुरक्षा के लिए CM योगी ने 'मिशन शक्ति' का किया शुभारंभ, कहा- अपराधियों के खिलाफ नहीं बरती जाएगी कोई रियायत

By अभिनय आकाश | Oct 17, 2020

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'मिशन शक्ति' और 'महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन' के लोगो का अनावरण किया। इसी के साथ मुख्यमंत्री ने बलरामपुर जनपद में​ विभिन्न ​परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया। अभियान की शुरुआत करते हुए सीएम योगी ने कहा कि ये अभियान बलरामपुर में बर्बरता की शिकार हुई बिटिया को सच्ची श्रद्धांजलि है। साथ ही उन्होंने वादा किया कि बिटिया के दुष्कर्मियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर शीघ्र ही कठोर सजा दिलाई जाएगी। अपराधियों के खिलाफ कोई रियायत नहीं बरती जाएगी।इस मौके पर उन्होंने एलान किया कि अब पुलिस भर्ती में 20 प्रतिशत भर्ती बेटियों की होगी।

प्रमुख खबरें

Prashant Kishor ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मांगा इस्तीफा

AISA अध्यक्ष Neha Bora ने Jantar Mantar प्रदर्शन जारी रखने का दिया संदेश

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, घटस्थापना और पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

Mansukh Mandaviya से मिले पैरा निशानेबाज, Asian Para Games चयन में PCI पर लगाया पक्षपात का आरोप