Kanwar Yatra 2023: सीएम योगी के नेतृत्व वाली यूपी सरकार ने कांवरियों की सुविधा के लिए की खास सुरक्षा व्यवस्था

By रेनू तिवारी | Jul 06, 2023

कांवर यात्रा 2023: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी के नेतृत्व वाली यूपी सरकार ने कांवरियों की सुविधा के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की है। चल रही कांवर यात्रा के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, उत्तर प्रदेश पुलिस ने 1,165 कांवर मार्ग, 4,159 शिवालय मंदिरों, 362 नदी घाटों और 362 श्रावण मेला स्थानों पर पुलिस व्यवस्था की है। इसके अलावा राज्य में 1,056 हॉट स्पॉट चिन्हित किये गये हैं।

इसे भी पढ़ें: बीजेपी का विरोध करने वालों से बदला लेने के लिए लाया जा रहा UCC, तमिलनाडु CM स्टालिन बोले- तानाशाही शासन चलाने के लिए इसे थोपा जा रहा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांवरियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और प्रशासन से यह सुनिश्चित करने को कहा कि उन्हें किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े। इस साल कांवरियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा करने की भी योजना है।

करीब एक पखवाड़े तक चलने वाली यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं। गढ़वाल रेंज के उपमहानिरीक्षक वी मुरुगेशन ने बताया कि कांवड़ मेला क्षेत्र को 12 सुपर जोन, 33 जोन और 120 सेक्टर में बांटा गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अर्धसैनिक बलों की सात कंपनियां, पीएसी की 12 कंपनियां और 10,000 पुलिसकर्मी तैनात किए जा रहे हैं। इलाके में बम निरोधक और डॉग स्क्वायड भी तैनात किए जाएंगे। अधिकारी ने कहा, सुरक्षा बल लगभग 300 सीसीटीवी कैमरों की मदद से निगरानी रखेंगे।

प्रमुख खबरें

China का नाम लेकर Sonam Wangchuk ने मोदी सरकार पर लगाया बड़ा आरोप, Delhi से लेकर Leh तक मची खलबली!

गड़बड़ी आपने की और जिम्मेदार भारत को ठहरा रहे, पीयूष गोयल ने हंसते-हंसते ही यूरोप को रुला दिया

Bihar विधान परिषद की 8 सीटों पर वोटिंग, 150 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर

सपा की सियासत में आजम की ताकत और रामपुर जेल का सियासी फलसफा