'उन्होंने दिल्ली को गच्चा दिया है', CM Yogi ने चाचा शिवपाल के लिए मजे तो अखिलेश यादव ने किया पलटवार

By अंकित सिंह | Jul 30, 2024

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को अपने चाचा शिवपाल यादव को राज्य विधानसभा में विपक्ष का नेता नहीं मिलने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की टिप्पणी पर पलटवार किया। यूपी विधानसभा सत्र के दौरान योगी आदित्यनाथ ने नए नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे का स्वागत करते हुए समाजवादी पार्टी पर हमला बोला था। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं आपको नेता प्रतिपक्ष के रूप में आपके चयन के लिए बधाई देता हूं। 

इसे भी पढ़ें: महिला सुरक्षा को लेकर पूरी तरह गंभीर, अपराधों में लगातार आ रही कमीः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

इसके बाद शिवपाल पर तंज कसते हुए योगी ने कहा कि 'एक अलग विषय है कि आपने चाचा को गच्चा दे ही दिया। चाचा बेचारा हमेशा ही ऐसे मार खा जाते है। उनकी नियति ही ऐसी है। क्योंकि भतीजा हमेशा भयभीत रहता है। योगी आदित्यनाथ को जवाब देते हुए, अखिलेश यादव ने कहा, "मैंने धोखा नहीं दिया, उन्होंने दिल्ली को धोखा दिया है।" समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार को अपने काम में अधिक रुचि दिखानी चाहिए। 

मैनपुरी सांसद ने कहा कि उत्तर प्रदेश का पूर्वांचल इलाका बाढ़ की मार झेल रहा है। बिजली संकट है, गांवों में हफ्तों तक बिजली कटौती हो रही है। वह जिस पद पर हैं, अगर वह अपने काम और युवाओं के लिए नौकरियों पर ध्यान दें तो मुझे लगता है कि यह उत्तर प्रदेश और देश के हित में होगा। वहीं, शिवपाल यादव ने पलटवार करने में देर नहीं लगाई। उन्होंने कहा कि मुझे धोखा नहीं दिया गया। माता प्रसाद पांडे जी बहुत वरिष्ठ हैं... पहले हम विधानसभा में पीछे बैठते थे, लेकिन अब हम आगे आ गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि तीन साल आपके संपर्क में रहा, गच्चा तो आपने भी दिया। जब आपने धोखा दिया तो 2027 के विधानसभा चुनाव में आप पिछड़ गए। आपका डिप्टी सीएम फिर आपको गच्चा देगा। 

इसे भी पढ़ें: 'इन्होंने कहा था लड़के हैं, गलती हो जाती है...' , यूपी विधानसभा में CM Yogi का सपा पर बड़ा हमला

शिवपाल ने सीएम योगी की तरफ इशारा करते हुए कहा हमें गच्चा नहीं मिला है। हम लोग समाजवादी हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी पर कड़ा प्रहार किया और राज्य में अपराध की घटनाओं के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने पार्टी को उसके पूर्व प्रमुख की टिप्पणी की भी याद दिलाई जिन्होंने बलात्कार के मामलों में आरोपी लड़कों को फांसी नहीं देने की वकालत की थी। 

प्रमुख खबरें

Farrukhabad पुलिस अधिकारी पर FIR का Allahabad High Court ने दिया आदेश

Rahul Gandhi की दिल्ली रैली में न पहुंचने पर MP Youth Congress के 60 पदाधिकारी निलंबित

संविधान निरंतर जिम्मेदारी, इसके आदर्शों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना कर्तव्य: CJI Surya Kant

Illinois में चुनाव जीतीं Saba Haider बोलीं, गाजियाबाद में मिले संस्कारों से मिली जनसेवा की सीख